15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ :खनन अधिकारी के सरक्षण में प्रतिदिन हो रहा बेखौफ होकर अवैध खनन

SHARE:

खनन अधिकारी के सरक्षण में प्रतिदिन हो रहा बेखौफ होकर अवैध खनन

लखनऊ 20 नवंबर। शहर के थाना सैरपुर क्षेत्र के रैथा रोड स्थित ग्राम धतिगरा में खनन अधिकारी के संरक्षण में लगातार हो रहा अवैध खनन। खनन माफिया 11 बजे रात्रि से तमाम डंफर व जेसीवी मशीन लगाकर कर रहे प्रतिदिन लाखो के खेल जमीन को खोदकर बना दिया है। बताते है कि इस खनन को लेकर खनन विभाग के अधिकारी सरक्षण दे रहे है। शिकायतों के उपरांत भी खनन अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नही कर रहे है। यह तो केवल एक जगह का मामला है। बीकेटी, मोहनलालगंज, सरोजनीनगर के अन्य गावों में भी खनन जारी है। रात 11 बजे के बाद मिट्टी लदे डंफर दौड़ने लगते है। लेकिन जिम्मेदार जानकर अनजान बने बैठे है। यक्ष प्रश्न यही है कि खनन माफिया किसके दम और इंशारे पर धरती को चिरने का काम कर रहे है। ये अपने में बडा सवाल है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई