15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या : दलित अल्पसंख्यक पिछड़ों का मताधिकार व नागरिकता एसआईआर से छीनने की हो रही साजिश- लौटन राम निषाद

SHARE:

दलित अल्पसंख्यक पिछड़ों का मताधिकार व नागरिकता एसआईआर से छीनने की हो रही साजिश- लौटन राम निषाद

अयोध्या, चौथा प्रहरी 24 नवंबर। जनपद अंतर्गत गोशाईंगंज विधानसभा क्षेत्रांतर्गत लाला कापुरवा-साल्हीपुर, बरेहटा, बनकठा, तारापुर में एसआईआर के सम्बन्ध में जन जागरूकता संगोष्ठी कर लोगों से फार्म को सावधानी से भरने की जानकारी दी गयी। इस मौके पर गोशाईंगंज विधानसभा प्रभारी चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि एनआरसी का ही बदला स्वरूप एसआईआर है जिसके जरिए से आरएसएस के इशारे पर गुजराती गैंग सरकार पिछङे-दलित-अल्पसंख्यक-आदिवासी (पीडीए) समाज का मताधिकार,नागरिकता,राशन कार्ड आदि छीनने की साजिश है। उन्होंने सावधानीपूर्वक एस आई आर फार्म हर्बल में भरकर बी एल ओ से रिसीव कराकर एक प्रति अपने पास रखने का आह्वान किया।इस मौके पर छोटूराम को याद करते हुए लौटन राम ने कहा कि वे भारतीय किसानों के वास्तविक मित्र और रहनुमा थे जिन्होंने देश की आजादी से पूर्व ही किसान हितों में अनेक कानून पारित करवा दिए थे।उन्होंने कहा कि सर छोटूराम ने 1935 में कर्ज माफी अधिनियम,1936 में कर्जदार रक्षक कानून,1938 में पंजाब साहूकार पंजीकरण अधिनियम व गिरवी/बंधक भूमि वापस अधिनियम एवं 1939 में पंजाब कृषि उत्पाद मार्केटिंग अधिनियम आदि महत्वपूर्ण किसान हितैषी कानून पारित करवा दिए थे।गोसाईगंज विधानसभा के विधानसभा प्रभारी लौटन राम निषाद ने  छोटू राम को उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा कि 24 नवंबर 1881 को वर्तमान के हरियाणा राज्य के रोहतक में जाट समाज में पैदा हुए सर छोटू राम सांप्रदायिकता के कट्टर विरोधी थे जिन्होंने अनेक अखबारों के संपादन से लेकर किसान समस्याओं पर लेखन का कार्य किया।सर छोटूराम का कहना था कि “हम गोरे व्यापारियों का शासन बदलकर काले व्यापारियों का शासन नहीं चाहते हैं।हम चाहते हैं कि किसान- मजदूर का राज हो।”सर छोटूराम का कहना था कि”ऐ किसान! तू मेरी दो बातें मान ले,एक बोलना सीख ले, दूसरा दुश्मन को पहचानना सीख लें। इस अवसर पर जगन्नाथ पाल, अनिरूद्ध मौर्य, राजकुमार निषाद, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा,संदीप यादव, सिकंदर गौङ,निखिल कन्नौजिया,गयाप्रसाद निषाद,गुड्डू प्रजापति आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई