Breaking News
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में तीसरे पायदान पर बरेली कॉलेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल पर सहायक श्रमायुक्त सख्त, प्राचार्य को 17 को किया तलब
15 Best News Portal Development Company In India

बहराइच:विवादित करोड़ों की संपत्ति बिक्री का प्रकरण पहुंचा कानून की चौखट  मामले को प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कराया गया है दर्ज 

SHARE:

बहराइच,चौथा प्रहरी(डीपी श्रीवास्तव)। करोड़ों की संपत्ति बिक्री को लेकर वाद विवाद का मामला अब कानून की चौखट पर पहुंचने प्रकरण प्रकाश में आया है। अंदरखाने में भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन समस्या बेनतीजा होने पर अब कानून की चौखट पर जा पहुंचा।मामले को लेकर थाना देहात कोतवाली में दी गई तहरीर में पीड़ित संजय सिंह द्वारा आरोप लगाया गया है कि संजय सिंह पुत्र शंकर बख्श सिंह निवासी गोकुलपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला बहराइच,धीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पिपरिया महिपाल सिंह,थाना रानीपुर जनपद बहराइच व प्रदीप अग्रवाल पुत्र बाला प्रसाद निवासी छावनी चौराहा, थाना दरगाह शरीफ,जनपद बहराइच के साथ विपक्षी उषा देवी पत्नी बाला प्रसाद से गाटा संख्या 320 का रकबा 0. 677 6 हैकटेयर स्थित ग्राम नगरौर,थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच में रुपया छह करोड़ में इकरारनामा के साथ एक जमीन का सौदा हुआ था,जिसमें 50 लाख रुपया बतौर एडवांस दिया गया बाकी पांच करोड़ पचास लाख निर्धारित समय में देने को कहा गया था।संजय सिंह का आरोप था कि समय सीमा व कुछ विवाद को लेकर ऊषा देवी से कहा गया कि या तो आप अपना बकाया रुपया लेकर जमीन बैनामा कर दें या फिर मेरा एडवांस रुपया वापस कर दें।लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी। विपक्षी ने कहा न तो मैं रुपया दूंगी और न ही जमीन।मालूम हो कि प्रदीप अग्रवाल ऊषा देवी के पुत्र हैं जो कि पीड़ित पक्ष की तरफ से पार्टनर भी थे।श्री सिंह का कहना था कि उक्त जमीन को लेकर जमीन मालिक से एक और पार्टी से रुपयों का विवाद हो चुका है।लेकिन अब पीड़ित द्वारा समस्या का हल न निकलने पर इसी माह गत 07 नवंबर को थाना देहात कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाने हेतु एक तहरीर दी गई तथा प्रकरण को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्च कराया गया है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई