अयोध्या,चौथा प्रहरी 1 दिसंबर। जनपद के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के बैनर तले ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन, बचत, वित्तीय योजना, निवेश रणनीतियों तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इस अवसर पर सेबी स्मार्ट ट्रेनर एवं वित्तीय प्रबंधन क्षेत्र के प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार मौर्य ने विद्यार्थियों को सूझबूझ भरे वित्तीय निर्णय लेने, नियमित बचत की आदत विकसित करने, विभिन्न निवेश विकल्पों को समझने तथा वित्तीय धोखाधड़ी से सतर्क रहने की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि वित्तीय साक्षरता कृषि व्यवसाय प्रबंधन तथा संबद्ध क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यशाला का संचालन डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी व डॉ. सृष्टि कुशवाहा ने किया।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






