नई दिल्ली चौथा प्रहरी 3 दिसंबर। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) नवनीत सहगल ने प्रसार भारती के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को पिछले साल 16 मार्च को प्रसार भारती के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया था। नवनीत कुमार सहगल ने 2 दिसंबर को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जानकारों का कहना है कि प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत सहगल का अचानक हुआ इस्तीफ़ा बिलकुल भी सामान्य इस्तीफा नहीं है। वह भी कार्यभार संभालने के सिर्फ आठ माह के अंदर इस्तीफा और इस्तीफा भी तुरंत स्वीकार किया गया। इस्तीफा कितने ही सवालों की पटकथा है यह तो आने वाला समय ही बताएगा इसके लिए इंतजार करना होगा।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






