15 Best News Portal Development Company In India

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के ट्रंप कार्ड बने हैं अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद 

SHARE:

अयोध्या,चौथा प्रहरी 6 दिसंबर। रामनगरी अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद इस समय सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के ट्रंप कार्ड बने बैठे है। चाहे संसद हो या फिर सड़क हर जगह आजकल वह अपने सांसद अवधेश को हम अगल-बगल ही रखते हैं। दरअसल ऐसा करके वह सीधे तौर पर बीजेपी को चिढ़ाते हैं कि यह देखो अयोध्या में तुम्हारी पराजय का प्रतीक हमारा अवधेश पासी है। वास्तव में इसकी टीस तो भाजपा को भी गहरे तक कचोटती होंगी। जिसकी असली परीक्षा विधानसभा चुनाव 2027 में होगी।

प्रत्यक्ष तौर पर अब 2027 का विधानसभा चुनाव है। रामनगरी अयोध्या जनपद में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी अपने ट्रंप कार्ड सहज रहे हैं तो भाजपा भी उनके मोहरे को पीटने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी अखिलेश यादव ने अयोध्या जिले की दो सीट भाजपा से छीन कर आइना दिखा दिया था। हालांकि आज की तारीख में अखिलेश और सपा का अपना कोई नहीं रह गया है। विधानसभा चुनाव 27 में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जो नया ट्रंप कार्ड चलने जा रहे हैं उसमें रामनगरी अयोध्या जनपद में एक ठाकुर प्रत्याशी देना शामिल है। इसके जरिए भी वह भाजपा से एक सीट छीनने के जुगत में हैं, बाकी सीटों पर तो हार जीत तब पड़े वोट और समीकरण के आधार पर होगी। वहीं भाजपा उनके क्षत्रिय मोहरे को किसी ब्राह्मण चाल से पीटने की तैयारी में है। यह आगे देखने का होगा कि सपा किस सीट पर क्षत्रिय प्रत्याशी उतरती है माना यह जा रहा है कि भाजपा उसी सीट पर अपना ब्राह्मण मोहरा दांव पर लगाएगी। हालांकि विधानसभा चुनाव 2027 को अभी एक साल से अधिक का समय है,फिलहाल देखते जाइए तब तक क्या, कहां और कैसे होता है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई