अयोध्या,चौथा प्रहरी 9 दिसंबर।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अयोध्या के वार्षिक चुनाव 2026-27 शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से शहर के प्रसिद्ध होटल कृष्णा पैलेस में सम्पन्न हुए। इस चुनाव में डॉ. आशीष श्रीवास्तव निर्विरोध अध्यक्ष और डॉ. निशांत सक्सेना निर्विरोध सचिव चुने गए। दोनों पदों पर निर्विरोध चयन होने से आईएमए सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।वर्ष 2026-27 के लिए चुनाव की अधिसूचना 24 नवंबर को जारी की गई थी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित थी। विज्ञापित दोनों पदों के लिए निर्वाचन अधिकारी को वैध नामांकन प्राप्त हुए। वहीं उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 02 दिसंबर शाम 7 बजे थी। इस अवधि के भीतर किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया, जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने दोनों पदों पर निर्विरोध चयन की घोषणा की। निर्वाचन अधिकारी द्वारा परिणामों की पुष्टि और आगे की प्रक्रिया पर विचार करने के लिए ए.जी.बी.एम.आयोजित की जाएगी। संपूर्ण चुनाव का संचालन मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ आरबी वार्ष्णेय, निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार और डॉ. रजनीश वर्मा ने किया।इस मौके पर डॉ. नानक सरन, डॉ. मधुकर, डॉ. अशोक श्रीवास्तव, डॉ. हरिओम श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. आर. एस. पांडे, डॉ. संजय पांडे, डॉ. ओमकार गंगवार, डॉ. अलका रानी समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






