Breaking News
चौथा प्रहरी: भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स के लिए नए मंच की पहल, संजय राय बने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चौथा प्रहरी: राम मंदिर चढ़ावा मामले में जवाबदेही पर उठे सवाल,कोषाध्यक्ष की भूमिका पर भी चर्चा चौथा प्रहरी: जेवर में 6,785 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट का शिलान्यास, सीएम योगी बोले- निवेश से बढ़ेंगे रोजगार और उद्योग चौथा प्रहरी: प्रदेश में 35 स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के जरिए 2.80 लाख से ज्यादा वाहनों का फिटनेस प्रमाणन चौथा प्रहरी: यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग, प्रयागराज में दी गई तहरीर चौथा प्रहरी: आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, SIT रिपोर्ट आते ही शुरू हुई कार्रवाई: देवरिया में बोले मुख्यमंत्री योगी
15 Best News Portal Development Company In India

डबल इंजन की सरकार में रामनगरी अयोध्या के समग्र विकास को मिली नई पहचान- दयाशंकर सिंह   1251 कुंडलीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की यज्ञशाला का परिवहन मंत्री ने किया भूमि पूजन 

SHARE:

अयोध्या, चौथा प्रहरी 9 दिसंबर। श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले 1251 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह हनुमत श्रीराम महायज्ञ की यज्ञशाला का भूमि पूजन मंगलवार को प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने किया। 20 से 26 मार्च 2026 तक प्रस्तावित इस भव्य महायज्ञ को रामनगरी में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अद्वितीय संगम बताया जा रहा है। भूमि पूजन से पूर्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने श्री रामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए तथा हनुमानगढ़ी में महाबली हनुमान के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने कहा कि अयोध्या आज अपने गौरवपूर्ण इतिहास से आगे बढ़ते हुए एक नए युग में प्रवेश कर रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या के समग्र विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के बाद यहां बुनियादी ढांचे, सड़कों, परिवहन सेवाओं और पर्यटन सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। श्रीरामनवमी के अवसर पर होने वाला यह महायज्ञ अयोध्या की आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक स्तर पर और अधिक सुदृढ़ करेगा। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या का विकास केवल परियोजनाओं का विस्तार नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान है। उन्होंने बताया कि शहर को आधुनिक सुविधाओं से सज्जित करते हुए उसकी सांस्कृतिक आत्मा को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि महायज्ञ के आयोजन से रामनगरी की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक चमक और अधिक प्रखर होगी।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई