अयोध्या,चौथा प्रहरी 11 दिसंबर। रामनगरी अयोध्या के चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर सीवर निर्माण में लापरवाही ने गुल खिलाया। जानकारी के मुताबिक साकेत सदन अफीम कोठी के पीछे परिक्रमा मार्ग लंबे दायरे में अचानक धंस गया। कहा जा रहा कि सीवर कार्य में तकनीकी मानकों का पालन नहीं हुआ। गुणवत्ताहीन बैकफिलिंग और जल्दबाज़ी में किए गए कार्य से सड़क धंसने की मुख्य वजह बताया जा रहा है।सड़क धंसने से आवागमन अस्थायी रूप से पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क धंसान के बाद निर्माण एजेंसी ने क्षतिग्रस्त हिस्से को बैरिकेड कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। बहरहाल कार्यदायी संस्था पर उंगलियां उठने लगी है।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






