15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS:राष्ट्रीय लोक अदालत में एक करोड़ 30 लाख से अधिक वादों का हुआ निस्तारण

SHARE:

विनय प्रकाश सिंह

लखनऊ(चौथा प्रहरी)15 दिसम्बर।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव मनु कालिया ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 13 दिसम्बर को प्रदेश भर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं नालसा के कार्यपालक अध्यक्ष विकम नाथ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक अरुण भंसाली के मार्गदर्शन तथा इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।प्रदेश के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,30,40,769 वादों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया। इनमें प्री-लिटिगेशन के 1,16,24,886 वाद तथा न्यायालयों में लम्बित 14,15,883 वाद शामिल हैं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई