गाजियाबाद,चौथा प्रहरी 18 दिसंबर। जनपद से एक बड़ी सनसनीखेज हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। राजनगर एक्सटेंशन की ओरा सुमेरा सोसायटी की निवासिनी महिला की हत्या कर शव के टुकड़े कर सूटकेस में भर दिए। पुलिस ने हत्या आरोपी दंपति को हिरासत में ले किया है। बताते हैं कि मृतक दीप शिखा का इसी सोसायटी में एक और फ्लैट है जहां रहने वाले किराएदारों से वह बुधवार शाम में किराया लेने गई थीं। देर रात वापस घर नहीं लौटी तो उनकी छानबीन शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज में वह दूसरे फ्लैट की ओर जाती नजर आईं लेकिन वापस नहीं आईं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक ऐसे में शक के आधार पर फ्लैट की तलाशी ली गई तो दीप शिखा का शव सूटकस में मिला।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






