15 Best News Portal Development Company In India

यूपी न्यूजः माघ मेले को लेकर यूपीएसआरटीसी 3800 बसो का करेगा संचालन,03 जनवरी से शुरू हो रहा है माघ मेला

SHARE:

तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में 3800 बसों का संचालन करेगा परिवहन निगम

मुख्य स्नान पर्वों पर 200 अतिरिक्त बसों की रहेगी व्यवस्था

विभिन्न क्षेत्रों से अतिरिक्त बसों का किया गया है आवंटन-दयाशंकर सिंह

 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह फाइल फोटो

लखनऊ (चौथा प्रहरी) 22दिसंबर। योगी सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया है कि 03 जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला की शुरुआत हो रही है। गंगा यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की पावन धरा पर माघ माह में प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष लगने वाला माघ मेला विशिष्ट होगा गत वर्ष यहां पर भव्य, दिव्य एवं अलौकिक महाकुंभ-2025 का सफल आयोजन हुआ जिसमें लगभग 67 करोड़ लोगों ने स्नान का पुण्य लाभ लिया। इस वर्ष भी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना की दृष्टिगत उत्तर प्रदेश परिवहन निगम इस बार 3800 बसों का संचालन करेगा।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को बताया कि मकर संक्रांति मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी के स्नान पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ रहती है। इसके दृष्टिगत परिवहन निगम रिजर्व बसों की भी व्यवस्था कर रहा है। माघ मेला प्राधिकारी के मांग पर अतिरिक्त बसों को संबंधित क्षेत्र द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति 18 जनवरी को मौनी अमावस्या एवं 23 जनवरी को बसंत पंचमी का महत्वपूर्ण शाही स्नान होगा। मेला की संपूर्ण अवधि 01 जनवरी से 15 फरवरी, 2026 तक सामान्य दशा में 25 बसें तथा मुख्य पर्वों पर दो दिन पूर्व से एक दिन बाद तक 200 बसें शटल बसों के रूप में संचालित किए जाने हेतु रिजर्व रहेंगे।

परिवहन मंत्री श्री सिंह ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से बसों के संचालन हेतु बसों की संख्या का निर्धारण किया गया है। लखनऊ क्षेत्र से 500 बसों का संचालन किया जाएगा इसी प्रकार गोरखपुर से 500 बसें, आजमगढ़ से 430 बसें, वाराणसी क्षेत्र से 430 बसें, अयोध्या क्षेत्र से 270 बसें, प्रयागराज क्षेत्र से 550 बसें, चित्रकूट धाम से 330 बसें, झांसी क्षेत्र से 50 बसें, कानपुर क्षेत्र से 270 बसें, हरदोई क्षेत्र से 350 बसें एवं देवीपाटन क्षेत्र से 250 बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रयागराज क्षेत्र द्वारा माघ मेला 2026 में यात्रियों को उनके गंतव्य की सही जानकारी हेतु माघ मेला परिक्षेत्र में मुख्य मुख्य स्थान पर फ्लेक्स बोर्ड स्थापित कर बस उपलब्ध होने के स्थान की जानकारी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ व अन्य स्थलों से प्रयागराज के लिए जो बस में पहले से चल रही है उनका संचालन जारी रहेगा। माघ मेला क्षेत्र में हर वर्ष एक अस्थायी बस स्टेशन का निर्माण होता रहा है, इस वर्ष दो बस स्टेशन बनाए जा रहे हैं सभी बसों को चाकचौबंद करने और व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई