15 Best News Portal Development Company In India

बुलंदशहर के शिकारपुर में नवनिर्मित बस अड्डे का परिवहन मंत्री ने किया गया वर्चुअली लोकार्पण 

SHARE:

 

 

नवनिर्मित बस अड्डे से लोगों को आवागमन में होगी सुविधा-दयाशंकर सिंह

बुलंदशहर के शिकारपुर में नवनिर्मित बस अड्डे का परिवहन मंत्री ने किया गया वर्चुअली लोकार्पण

लखनऊ,चौथा प्रहरी 23 दिसम्बर।  प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुलन्दशहर स्थित शिकारपुर में नवनिर्मित बस अड्डे का वर्चुअली लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि उक्त बस अड्डा शिकारपुर की जनता के लाभदायक होगा। यहां के बसों की संख्या बढ़ाई जायेगी, सभी जगहों से आवागमन सुनिश्चित कराई जायेगी।

परिवहन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की जन्म शताब्दी का भी अवसर है। पूरा देश/प्रदेश उनका जन्म शताब्दी वर्ष भी मना रहा है। इस अवसर पर शिकारपुर, बुलन्दशहर में मा0 विधायक श्री अनिल शर्मा के प्रयासों से बस अड्डे का लोकार्पण किया गया। लगभग 02 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत से बस अड्डे का निर्माण किया गया है, जिसका सीधा लाभ वहां की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के दो मार्गाें यथा शिकारपुर से अनूप शहर तथा शिकारपुर से खुर्जा अलीगढ़ मार्ग पर दो बसों का संचालन किया जायेगा। उपरोक्त दोनों बसें शिकारपुर बस स्टेशन पर रात्रि विश्राम करेगी तथा दूसरे दिन प्रातः मार्ग पर प्रस्थान करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार यहां पर बसों की संख्या बढ़ाई जायेगी, जिससे कि वहां के लोगों को प्रदेश के अन्य जगहों तक पहुंचने में सुविधा हो।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह, विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई