प्रदेश के 64 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित होगी डिजिटल एक्सरे मशीन- बृजेश पाठक
लखनऊ, 1 जनवरी 2026। योगी सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने नए वर्ष पर रोगियों को सौगात दी है। डिजिटल एक्सरे मशीनों की स्थापना के के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। डिजिटल एक्सरे मशीनों की स्थापना से सुलभ और आधुनिक चिकित्सीय सुविधा होगी।जनपद-अलीगढ़ के 3, आजमगढ़ के 4, इटावा के 4, कन्नौज के 2 सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन लगेगी।कानपुर नगर में 3, लखनऊ में 16, मऊ में 4 डिजिटल एक्सरे मशीन जबकि मुरादाबाद के 2, रायबरेली के 5, सम्भल के 3 सीएचसी पर भी स्थापना होंगी।सोनभद्र के 2, सुल्तानपुर के 4 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी डिजिटल एक्सरे मशीने लगेंगी।जनपद-देवरिया, रामपुर, प्रयागराज, पीलीभीत, मेरठ, महराजगंज, महोबा, कौशाम्बी, हरदोई, बस्ती, बरेली एवं बलिया के 01-01 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी डिजिटल एक्सरे मशीन लगायी जायेंगी। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मरीज को बेहतर सुविधा देना योगी सरकार की प्रतिबद्धता है। रोगियों के सुविधाओं के लिए प्रदेश के 64 सामुदायिक केदो पर डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित होगी।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






