लखनऊ, 3 जनवरी। शासन स्तर से परिवहन विभाग के तीन संभागीय परिवहन अधिकारी तथा 18 नव पदोन्नत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को नई तैनाती का आदेश शनिवार को जारी हो गया है। नए साल में योगी सरकार का परिवहन अधिकारियों को तोहफा माना जा है।

विशेष सचिव परिवहन केपी सिंह द्वारा शनिवार को जारी आदेश में संभागीय परिवहन अधिकारी के पद पर पदोन्नति अमब्रीश कुमार को तात्कालिक प्रभाव से संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मेरठ के पद पर तैनाती मिला है। इसी प्रकार से मनोज कुमार सिंह को संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सहारनपुर तैनात किया गया है वही राघवेंद्र प्रताप सिंह को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं दूसरी ओर शनिवार को ही नव पदोन्नत 18 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को भी नए जनपदों में तैनाती का आदेश निर्गत कर दिया गया है। जिसमें चंपालाल को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ नगर अशोक कुमार श्रीवास्तव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन गाजियाबाद कौशल कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सोनभद्र हरि ओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बदायूं वैभव सोती सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय दल बरेली आलोक कुमार यादव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय दल लखनऊ सत्येंद्र कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय डाल मथुरा मानवेंद्र प्रताप सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सहारनपुर विंध्याचल कुमार गुप्ता सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रथम दल कानपुर विनय कुमार सिंह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आगरा कृष्ण कुमार यादव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन फर्रुखाबाद उमेश चंद कटिहार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रायबरेली गुलाबचंद्र सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय दल अयोध्या देवदत्त कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्राविधिक मेरठ विपिन कुमार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन बागपत हरि ओम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय दल शाहजहांपुर प्रतीक मिश्रा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय दल फतेहपुर नीतू शर्मा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन द्वितीय दल बुलंदशहर में तैनात किए जाने का आदेश दिए गए हैं। अभी तक यह सभी पदोन्नति अधिकारी विभिन्न पदों में संभागीय निरीक्षक का कार्य देख रहे थे और अपने पदोन्नति आदेश का इंतजार कर रहे थे। नए साल में पदोन्नति आदेश हो गया है।
Author: VINAY PRAKASH SINGH
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






