Breaking News
बेंगलुरु में सीएम योगी का निवेशकों को न्योता, बोले- सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड का मॉडल बना उत्तर प्रदेश बेंगलुरु में यूपी मॉडल की चर्चा, निवेशकों ने कहा- उत्तर प्रदेश बन रहा निवेश और रोजगार का नया केंद्र Lucknow News: लखनऊ मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, ₹384 करोड़ में बनेंगे 5 नए स्टेशन और 4.6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पहुंची एसआईटी, घायलों से भी की पूछताछ,7 दिन में आएगी रिपोर्ट Lucknow News: लखनऊ में अंतिम बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था, इंदिरा नगर के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड के बाद पुराने रिकॉर्ड पर सवाल, 2016 में जारी ध्वस्तीकरण आदेश दो माह में ही हुआ था निरस्त
15 Best News Portal Development Company In India

सुशासन, सुरक्षा और संस्कृति का संदेश लेकर चली ‘लखनऊ दर्शन’ वाली बस

SHARE:

 

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 1090 चौराहे से बस को किया रवाना

इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस से पर्यटकों को कराया जाएगा लखनऊ का ऐतिहासिक व सांस्कृतिक भ्रमण

लखनऊ,06 जनवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ में पर्यटन को नई पहचान देने की एक महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। ‘लखनऊ दर्शन’ के नाम से इस विशेष बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महिला सशक्तिकरण के प्रतीक 1090 चौराहे से रवाना किया। अब पर्यटक लखनऊ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विरासत स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही सरकार के सामाजिक सरोकारों से भी सीधे तौर पर रूबरू होंगे।

‘लखनऊ दर्शन’ के तहत पर्यटकों के लिए दो आकर्षक टूर पैकेज तैयार किए गए हैं। पहला टूर सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होगा, जबकि दूसरा टूर शाम 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा। इस पैकेज का किराया 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 400 रुपये और 12 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटकों के लिए 500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। टूर पैकेज में जलपान की सुविधा भी शामिल है। पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट upstdc.co.in पर की जा सकती है।लखनऊ दर्शन’ के ज़रिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि पर्यटन को सामाजिक चेतना, सुरक्षा और सुशासन के संदेश के साथ जोड़कर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक ले जाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई