15 Best News Portal Development Company In India

चली योगी सरकार की तबादला एक्सप्रेस,20 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

SHARE:

 

 

लखनऊ 7 जनवरी। प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा(IPS) के 20 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उसमें राम कुमार, ज्योति नारायण, प्रशांत कुमार समेत 20 अधिकारी शामिल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएस राम कुमार वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार, लखनऊ के पद पर तैनात थे। उन्हें अब अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, लखनऊ के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।राजकुमार अभी अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, लखनऊ के पद पर कार्यरत हैं। नई तैनाती में उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार, लखनऊ बनाया गया है।ज्योति नारायण वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीएस, जालौन के पद पर तैनात थे। अब उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज के पद पर भेजा गया है। डॉ. संजीव गुप्ता अभी अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज के पद पर कार्यरत हैं. नई तैनाती में उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ नियुक्त किया गया है।प्रशांत कुमार वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, पुलिस मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नई तैनाती में उन्हें केवल अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, लखनऊ के पद पर रखा गया है।तरुण गाबा अभी अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, लखनऊ के पद पर तैनात थे। नई पोस्टिंग में भी उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।आशुतोष कुमार वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर के पद पर कार्यरत हैं। नई तैनाती में उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ बनाया गया है,मोदक राजेश डी. बने पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना अपर्णा कुमार अभी पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, लखनऊ के पद पर तैनात थे. नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ नियुक्त किया गया है। मोदक राजेश डी. राव वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, लखनऊ के पद पर कार्यरत हैं।नई तैनाती में उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना बनाया गया है। आर. के. भारद्वाज अभी पुलिस महानिरीक्षक, भवन एवं कल्याण, लखनऊ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।किरण एस. वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रतीक्षारत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर हैं।नई तैनाती में उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ बनाया गया है।आनंद सुरेशराव कुलकर्णी अभी पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ के पद पर कार्यरत हैं।नई पोस्टिंग में उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ नियुक्त किया गया है।अमित वर्मा वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक/संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ के पद पर तैनात थे। नई तैनाती में उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), लखनऊ बनाया गया है।डॉ. अखिलेश कुमार निगम अभी पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक, सीआईडी, लखनऊ के पद पर कार्यरत हैं।नई पोस्टिंग में उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, लखनऊ नियुक्त किया गया है। एन. कोलान्ची वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक/अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज के पद पर तैनात थे। नई जिम्मेदारी में उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, प्रयागराज बनाया गया है। राजीव मल्होत्रा अभी पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक,यूपीएसआईएफएस, लखनऊ के पद पर कार्यरत हैं. नई तैनाती में उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ नियुक्त किया गया है। रोहन पी. कनय वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रतीक्षारत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर हैं। नई पोस्टिंग में उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, विशेष जांच, लखनऊ बनाया गया है। मो. इमरान अभी पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रतीक्षारत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर तैनात थे।नई तैनाती में उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, भवन एवं कल्याण, लखनऊ नियुक्त किया गया है।संतोष कुमार मिश्रा वर्तमान में पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, संबद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के पद पर कार्यरत हैं. नई पोस्टिंग में उन्हें पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, जालौन बनाया गया है। आईपीएस विजय ढुल अभी पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक, यूपी-112, लखनऊ के पद पर तैनात थे।नई तैनाती में उन्हें अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज नियुक्त किया गया है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई