Breaking News
बेंगलुरु में सीएम योगी का निवेशकों को न्योता, बोले- सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड का मॉडल बना उत्तर प्रदेश बेंगलुरु में यूपी मॉडल की चर्चा, निवेशकों ने कहा- उत्तर प्रदेश बन रहा निवेश और रोजगार का नया केंद्र Lucknow News: लखनऊ मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, ₹384 करोड़ में बनेंगे 5 नए स्टेशन और 4.6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पहुंची एसआईटी, घायलों से भी की पूछताछ,7 दिन में आएगी रिपोर्ट Lucknow News: लखनऊ में अंतिम बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था, इंदिरा नगर के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड के बाद पुराने रिकॉर्ड पर सवाल, 2016 में जारी ध्वस्तीकरण आदेश दो माह में ही हुआ था निरस्त
15 Best News Portal Development Company In India

अनुकम्पा नियुक्ति के तहत 12 आश्रितों को मिली सरकारी सेवा, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या ने सौंपे नियुक्ति पत्र

SHARE:

 

 

परिवारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध-बेबी रानी मौर्य

लखनऊ: 23 जनवरी।  योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री, बाल विकास एवं पुष्टाहार बेबीरानी मौर्या के कर कमलों से 12 मृतक सरकारी कर्मचारी के आश्रितों को अनुकम्पा आधार पर सरकारी सेवा में योजित करते हुए शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली-1974 समय-समय पर यथासंशोधित 2025 के अनुसार इस तरह का अनुकम्पा नियुक्ति पत्र माननीय कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रदान किया जाता रहा है। वर्ष 2025 में माननीय मंत्री जी के द्वारा 40 मृत सरकारी सेवक के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है।

जिन 12 आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया उनमें दीपांशी श्रीवास्तव की माताजी जनपद बस्ती में मुख्य सेविका के पद पर कार्यरत थीं। सुश्री दीपांशी को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। ज्योर्तिमय सक्सेना के पिताजी जनपद पीलीभीत में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत थे। ज्योर्तिमय को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कुमार राहुल के पिताजी जनपद बरेली में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। कुमार राहुल को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।सुजीत कुमार के पिताजी जनपद सिद्धार्थनगर में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। सुजीत को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। दीपक कुमार के पिताजी जनपद बलिया में वाहन चालक के पद पर कार्यर थे। दीपक को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विशाल साहू के पिताजी जनपद लखनऊ में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। श्री विशाल को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कौशलेन्द्र गौतम के पिताजी जनपद बिजनौर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। कौशलेन्द्र को चतुर्थ श्रेणी के पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अनुराग कुमार के पिताजी जनपद अम्बेडकरनगर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे अनुराग को चतुर्थ श्रेणी के पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। पंकज कुमार के पिताजी जनपद अम्बेडकरनगर में सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पंकज को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।राहुल कुमार शर्मा के पिताजी जनपद जौनपुर में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। राहुल की चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। आलोक कुमार खरवार के पिताजी जनपद चन्दौली में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थे। आलोक को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।मिथिलेश कुमार गौतम के पिताजी जनपद सिद्धार्थनगर में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। मिथिलेश को कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।कनिष्ठ सहायक के पद पर कुल 09 एवं चतुर्थ श्रेणी के पर कुल 03 आश्रितों को कैबिनेट मंत्री श्रीमती मौर्य के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान किये जाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा मुख्य सेविका पद पर चयनित 2425 महिलाओं को मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। आयोग द्वारा नयी और 78 मुख्य सेविका तथा विभाग के लिए 597 नये कनिष्ठ सहायकों का चयन किया गया है। इन चयनित अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री के द्वारा शीघ्र ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई