15 Best News Portal Development Company In India

सड़क सुरक्षा प्रचार प्रसार हेतु एआरटीओ डॉ आरपी सिंह द्वारा की गई बाइक रैली रवाना

SHARE:

 

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग का अनोखा पहल

अयोध्या,28 जनवरी।सडक दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव के निर्देशानुसार एक जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 27वें दिन राह-वीर एवं कैशलेस उपचार योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया,बुधवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 28वें दिन गलत नं० प्लेट, बिना एचएसआरपी लगे वाहन, सड़क के किनारे खड़े अवैध वाहनों एवं चेकिंग किया जाना तथा लेन ड्राइविंग एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन चालकों को रात्रि में हेड लाइट के हाई बीम लो बीम के प्रयोग के बारे में चालकों को जागरूक किया गया। सडक सुरक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली को पुलिस अधीक्षक यातायात एपी सिंह एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डा०आरपी सिंह द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। बाइक रैली में यातायात पुलिस कर्मी, बाइक एजेंसी के कार्मिक के अलावा कार्यालय के कार्मिक सहित लगभग 60 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उप परिवहन आयुक्त, (परिक्षेत्र) अयोध्या राज कुमार सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विश्वजीत सिंह तथा यात्री/मालकर अधिकारी राजेश कुमार के अतिरिक्त यातायात उप निरीक्षक दिलीप दुबे भी उपस्थित रहे।सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गुलाब चन्द्र एवं यात्रीकर अधिकारियों द्वारा अपंजीकृत माल वाहन, ओवरलोड, फर्जी / धुंधले / गलत नम्बर प्लेट व हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगे वाहनों के विरूद्ध कुल 21 चालान किये गये जिसमें 2 वाहनों को निरूद्ध भी किया गया।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई