Breaking News
बेंगलुरु में यूपी मॉडल की चर्चा, निवेशकों ने कहा- उत्तर प्रदेश बन रहा निवेश और रोजगार का नया केंद्र Lucknow News: लखनऊ मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, ₹384 करोड़ में बनेंगे 5 नए स्टेशन और 4.6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पहुंची एसआईटी, घायलों से भी की पूछताछ,7 दिन में आएगी रिपोर्ट Lucknow News: लखनऊ में अंतिम बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था, इंदिरा नगर के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड के बाद पुराने रिकॉर्ड पर सवाल, 2016 में जारी ध्वस्तीकरण आदेश दो माह में ही हुआ था निरस्त यूपी न्यूज:अलीगंज अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड
15 Best News Portal Development Company In India

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों को दैनिक जीवन की आदतों में लाए शुमार

SHARE:

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा शपथ के साथ संपन्न
अयोध्या,31 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को गुरु नानक गर्ल्स एकेडमी में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ऋतु सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा विषय की महत्ता पर तथ्यों सहित विस्तार से प्रकाश डाला गया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जब भी हम सड़क का उपयोग करें—चाहे पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल अथवा मोटरकार से—हमें सदैव सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएँ,कभी भी नशे की अवस्था में अथवा तेज रफ्तार से वाहन न चलाएँ। दो-पहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा चार-पहिया वाहन चालक सीट-बेल्ट का प्रयोग पर बल दिया गया।
आरटीओ सुश्री सिंह ने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री इस विषय पर अत्यंत संवेदनशील एवं चिंतित हैं। सड़क सुरक्षा कार्यक्रमों को ग्रामीण अंचलों तक पहुँचाने के उद्देश्य से ग्राम प्रधानों के स्तर तक बैठकें आयोजित कर जन-जन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सभी विकास खंडों में पंचायती राज विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें उपस्थित ग्राम प्रधानों को रोड सेफ्टी से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विश्वजीत सिंह द्वारा कहा गया कि सड़क सुरक्षा का विषय तभी सार्थक होगा जब हम सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों को अपने दैनिक जीवन में आदत के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज में आमूल-चूल परिवर्तन लाने में छात्र एवं छात्राएं सबसे प्रभावी माध्यम होते हैं। जब छात्र एवं छात्राएं स्वयं सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करेंगे, तो भविष्य में भी ऐसा करते दिखाई देंगे तथा अपने अभिभावकों को भी इन नियमों के पालन हेतु प्रेरित करेंगे।समापन समारोह में “दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर चलें” संदेश के प्रचार-प्रसार हेतु आयोजन में उपस्थित विभिन्न लोगों को हेलमेट वितरित किए गए तथा आरटीओ (प्रशासन) ऋतु सिंह द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वारा स्कूल प्रबंधन, सड़क सुरक्षा के कार्यों में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डॉ आरपी सिंह एआरटीओ प्रवर्तन गुलाबचंद, यात्री कर अधिकारी राजेश कुमार, रानी सेंगर, प्रिंसिपल गुरु नानक एकेडमी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई