Breaking News
यूपी न्यूज: नशामुक्त उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, 1352 प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हजारों छात्र UP NEWS: यूपी को मिला स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण बने प्रदेश पुलिस के नए पूर्णकालिक प्रमुख यूपी राजस्व विभाग में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी,शीर्ष तीन पदों पर महिला आईएएस अधिकारियों की तैनाती अयोध्या में महा स्वच्छता अभियान: 50 हजार लोगों ने संभाली झाड़ू, सरयू तट से मोहल्लों तक चला सफाई अभियान UP NEWS:परिवहन विभाग में 17 पीटीओ और 7 मोटरयान निरीक्षकों का तबादला,लखनऊ को मिले प्रदीप यादव 1 से 9 जून तक लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, मुख्यमंत्री योगी ने जारी किया भव्य मंच का पोस्टर
15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या: कनक किड्स व सरयू इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनी फूलों की होली

SHARE:

कनक किड्स व सरयू इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनी फूलों की होली


अयोध्या। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित कनक किड्स इंटरनेशनल स्कूल एवं अयोध्या बाईपास पर स्थित सरयू इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में फूलों की होली मनाई गई। दोनों विद्यालयों के प्रांगण रंग-बिरंगे गुलाल और पुष्प वर्षा से सराबोर रहे, जहां छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से होली पर्व का महत्व प्रस्तुत किया।
कनक किड्स की डायरेक्टर डॉ. मधु त्रिपाठी एवं हेडमिस्ट्रेस श्रीमती प्रीति सिंह ने विद्यार्थियों को होली की मंगलकामनाएं देते हुए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक बताया। वहीं सरयू इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. संजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि होली आपसी सौहार्द, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देती है।
🎭 रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

फाइल फोटो

कनक किड्स में म्यूजिक टीचर अनुष्का के निर्देशन तथा अध्यापिकाओं वंशिका शुक्ला व रिचा आनंद के सहयोग से कक्षा दो एवं तीन के बच्चों ने “होली खेले रघुवीरा” और “रंग भर के चुनर” गीतों पर मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा तीन एवं पांच के विद्यार्थियों ने स्किट के माध्यम से “सुरक्षित होली” का संदेश दिया।
वहीं सरयू इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों ने “योगी जी”, “बलम पिचकारी” और “नंदलाल पर गुलाल बरसत” गीतों पर शानदार ग्रुप डांस प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
🗣️ भाषण व संचालन
दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों ने हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण के माध्यम से होली के ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अध्यापिका निकिता सहदेव तथा सरयू स्कूल के विद्यार्थी कृतिका एवं अर्क पांडे ने किया।
विद्यालयों के समस्त शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं स्टाफ ने भी फूलों की होली खेलते हुए उत्सव का आनंद लिया। पूरा वातावरण ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वृंदावन की होली साकार हो उठी हो।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई