Breaking News
New Delhi news:छात्रों पर कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्षी तेवर तेज, जंतर-मंतर पर AIPF ने उठाए इस्तीफे की मांग यूपी न्यूज: प्रदेश में 1.95 लाख से ज्यादा पुराने वाहन हुए स्क्रैप, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण सुधार पर सरकार का जोर यूपी न्यूज: जनता दर्शन में खिलाड़ियों से सीएम योगी बोले- पदक जीतिए, सरकारी नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता Lucknow news: ऑटो-अप्रूवल व्यवस्था पर परिवहन कर्मचारियों की आपत्ति, जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज यूपी न्यूज: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत 56 जिलों में 215 मिनी बसों का संचालन शुरू  यूपी न्यूज: लखनऊ में आपदा प्रबंधन का नया मुख्यालय शुरू,सीएम योगी बोले- संकट के समय जागरूकता ही सबसे बड़ी ताकत
15 Best News Portal Development Company In India

पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि, यूपी के विकास में योगदान को किया याद

SHARE:

लखनऊ, 7 मार्च। यूपी के सीएम Yogi Adityanath ने शनिवार को देश के पूर्व गृह मंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न Govind Ballabh Pant की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित Lok Bhavan में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भारत मां का महान सपूत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल अधिवक्ता और दूरदर्शी प्रशासक बताया।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
फाइल फोटो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके आदर्श हमें निरंतर मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने अपने समय में उत्तर प्रदेश के विकास और सुधार के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिनका प्रभाव आज भी प्रदेश की प्रगति में दिखाई देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म वर्तमान Uttarakhand में हुआ था, जो उस समय संयुक्त प्रांत का हिस्सा था। राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi के आह्वान पर उन्होंने अपनी सफल वकालत छोड़कर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उनके द्वारा प्रस्तुत दूरदर्शी सोच और विकास योजनाओं का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने देश के गृह मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में उनकी विशेष भूमिका रही। देश की स्वतंत्रता में उनके योगदान और राष्ट्र सेवा के लिए वर्ष 1957 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कृषि राज्यमंत्री Baldev Singh Aulakh, लखनऊ की महापौर Sushma Kharkwal, विधायक जय देवी, अमरेश कुमार तथा विधान परिषद सदस्य Mukesh Sharma सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई