15 Best News Portal Development Company In India

बरेली के शिखर मूलचंदानी बने जज, गुजरात न्यायिक सेवा में 24वीं रैंक – सिंधी समाज ने जताया हर्ष

SHARE:

गुजरात न्यायिक सेवा में चयनित शिखर मूलचंदानी

बरेली। अयोध्या के सिंधी समाज में उस समय हर्ष की लहर दौड़ गई, जब बरेली के होनहार युवा शिखर मूलचंदानी का चयन गुजरात राज्य की न्यायिक सेवा में हो गया। शिखर ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 24वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

गुजरात न्यायिक सेवा में चयनित शिखर मूलचंदानी
शिखर मूलचंदानी की फाइल फोटो

शिखर मूलचंदानी एक प्रतिष्ठित और शिक्षित परिवार से संबंध रखते हैं, जहां विधि और न्याय के क्षेत्र में सेवा की समृद्ध परंपरा रही है। उनके पिता राधा कृष्ण मूलचंदानी पूर्व में एडीजीसी (सिविल) के पद पर रह चुके हैं और वर्तमान में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी माता बॉबी मूलचंदानी भी एक अनुभवी अधिवक्ता हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि शिखर को प्रारंभ से ही विधिक वातावरण और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
परिवार की न्यायिक परंपरा यहीं तक सीमित नहीं है। शिखर के ताऊ गंगा राम मूलचंदानी राजस्थान हाई कोर्ट में माननीय न्यायमूर्ति (जस्टिस) के पद पर रह चुके हैं और वर्तमान में राजस्थान मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उनके चचेरे भाई पीयूष मूलचंदानी कासगंज में सिविल जज के पद पर कार्यरत हैं।
शिखर की बहन अनुष्का मूलचंदानी भी एलएलबी और एलएलएम में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं, जो परिवार की शैक्षिक उत्कृष्टता को और मजबूती प्रदान करती है। वहीं परिवार के अन्य सदस्य भी प्रशासनिक और सामाजिक सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
शिखर के जीवनसाथी रौनक कपूर वर्तमान में अहमदाबाद में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जिससे यह परिवार प्रशासनिक और न्यायिक सेवाओं का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।
इस उल्लेखनीय सफलता पर अयोध्या सहित विभिन्न स्थानों के सिंधी समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की है। समाज के प्रमुख पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिखर मूलचंदानी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अंतरराष्ट्रीय सचिव, विश्व सिंधी सेवा संगम सुरेश कुमार थदानी ने बताया कि शिखर ने अपने परिवार से प्रेरणा लेकर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे सिंधी समाज के लिए गर्व का विषय है और इससे युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. रवि प्रकाश टेकचंदानी, वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार सरल ज्ञाप्रटे, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद (शिक्षा मंत्रालय) के सदस्य प्रतिनिधि विश्व प्रकाश “रूपन”, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधि कन्हैयालाल सागर, अमृत राजपाल, मोहन मध्यान, सेंट्रल पंचायत के मुखिया पवन जीवानी, ओम अंदानी, राजकुमार मोटवानी, बूलचंद चंगुलानी, धर्मपाल लालवानी, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मोटवानी, बलदेव हासानी, राम मोटवानी, अजीत मेघानी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक मुकेश तोलानी, विवेकानंद नगर के कार्यवाह प्रेम प्रकाश टेकचंदानी, रतन राजपाल सहित अयोध्या सिंधी समाज के अनेक सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शिखर मूलचंदानी को समाज एवं देश सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
सभी ने एक स्वर में कहा कि शिखर की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा बनेगी और समाज के युवाओं को उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
अंत में सिंधी समाज द्वारा शिखर मूलचंदानी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दी गईं।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854