Breaking News
बेंगलुरु में सीएम योगी का निवेशकों को न्योता, बोले- सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड का मॉडल बना उत्तर प्रदेश बेंगलुरु में यूपी मॉडल की चर्चा, निवेशकों ने कहा- उत्तर प्रदेश बन रहा निवेश और रोजगार का नया केंद्र Lucknow News: लखनऊ मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, ₹384 करोड़ में बनेंगे 5 नए स्टेशन और 4.6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पहुंची एसआईटी, घायलों से भी की पूछताछ,7 दिन में आएगी रिपोर्ट Lucknow News: लखनऊ में अंतिम बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था, इंदिरा नगर के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड के बाद पुराने रिकॉर्ड पर सवाल, 2016 में जारी ध्वस्तीकरण आदेश दो माह में ही हुआ था निरस्त
15 Best News Portal Development Company In India

सीएम योगी ने औद्योगिक विकास को दी नई दिशा, ‘निवेश मित्र 3.0’ समेत तीन बड़ी योजनाओं का शुभारंभ

SHARE:

लखनऊ, 24 मार्च। उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने मंगलवार को लोक भवन में ‘नेक्स्ट-जेन’ सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025’ और ‘प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना’ का भी अनावरण किया।
इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना और निवेश प्रक्रिया को सरल एवं तेज बनाना है। ‘निवेश मित्र 3.0’ को अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जो निवेशकों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक अनुमतियां और सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इससे ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को नई मजबूती मिलेगी और निवेशकों का भरोसा और बढ़ेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ निवेश मित्र 3.0 लॉन्च करते हुए
सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी

मुख्यमंत्री द्वारा लॉन्च की गई ‘यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम-2025’ और ‘प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना’ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आधारित हैं। इन योजनाओं के तहत निवेशकों को ‘रेडी-टू-ऑपरेट’ औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उद्योग स्थापना में लगने वाला समय और लागत दोनों कम होंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 85 से अधिक लेटर्स ऑफ कम्फर्ट (LoCs), पात्रता प्रमाण पत्र (ECS) और ₹2781 करोड़ की सब्सिडी का वितरण किया। यह कदम निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की दिशा में अहम माना जा रहा है। राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों—औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति 2022, फूड प्रोसेसिंग नीति 2023, इलेक्ट्रॉनिक्स नीति 2020 और एफडीआई नीति 2023—के तहत इन प्रस्तावों से लगभग ₹50,000 करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
इस निवेश से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावनाएं भी बढ़ी हैं। स्टील, सीमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल और बेवरेज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा मिला है। कार्यक्रम में कई बड़ी कंपनियों को प्रोत्साहन और LoCs प्रदान किए गए, जिनमें Haldiram’s, Unilever, UltraTech Cement और Escorts Kubota जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।
इसके अलावा Varun Beverages, Havells और International Tractors Limited जैसी कंपनियों की परियोजनाएं भी इस औद्योगिक विस्तार का हिस्सा बनी हैं।
इन निवेश प्रस्तावों के जरिए बायोप्लास्टिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, कृषि उपकरण, एडटेक और खाद्य प्रसंस्करण जैसे विविध क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। इससे उत्तर प्रदेश एक बहुआयामी औद्योगिक हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है।
कार्यक्रम में उद्यमिता और कौशल विकास को भी विशेष प्राथमिकता दी गई। इन्वेस्ट यूपी द्वारा एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल और कौशल कनेक्ट सेल की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इन पहलों से उद्योगों और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
सरकार की यह पहल न केवल निवेश को आकर्षित करने में सहायक साबित होगी, बल्कि प्रदेश के आर्थिक विकास को भी नई दिशा देगी। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में शामिल करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई