Breaking News
यूपी न्यूज़: श्रावस्ती में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, 396 करोड़ की 83 परियोजनाओं की दी सौगात यूपी न्यूज: यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण, कैबिनेट ने दी मंजूरी New Delhi news:छात्रों पर कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्षी तेवर तेज, जंतर-मंतर पर AIPF ने उठाए इस्तीफे की मांग यूपी न्यूज: प्रदेश में 1.95 लाख से ज्यादा पुराने वाहन हुए स्क्रैप, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण सुधार पर सरकार का जोर यूपी न्यूज: जनता दर्शन में खिलाड़ियों से सीएम योगी बोले- पदक जीतिए, सरकारी नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता Lucknow news: ऑटो-अप्रूवल व्यवस्था पर परिवहन कर्मचारियों की आपत्ति, जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज
15 Best News Portal Development Company In India

जनता दर्शन में सीएम योगी का बड़ा संदेश:जनसेवा सरकार का धर्म, फरियादियों की समस्याओं पर तुरंत एक्शन

SHARE:

लखनऊ, 20अप्रैल। सीएम योगी ने सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए एक बार फिर साफ कर दिया कि उनकी सरकार “जनसेवा” को सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और हर उचित समस्या का समाधान तय समय सीमा में किया जाएगा।



CM Yogi Adityanath meeting people during Janata Darshan in Lucknow
 एक-एक फरियादी से मिलकर सुनी समस्याएं

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दर्द लेकर आईं, दुआ देकर गईं”

बरेली की रहने वाली दीप्ति की कहानी इस कार्यक्रम का भावुक पक्ष बनकर सामने आई। आर्थिक तंगी से जूझ रही दीप्ति ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह किराए के मकान में रहकर ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं।
उनकी स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत बरेली के जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि उन्हें PM SVANidhi Scheme का लाभ दिलाया जाए और स्थानीय स्तर पर उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखकर दीप्ति भावुक हो गईं और जाते-जाते उन्होंने मुख्यमंत्री को दुआएं दीं।

आवास मांगने वालों को राहत का भरोसा

जनता दर्शन में कई लोगों ने आवास की मांग को लेकर आवेदन दिए। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि पात्र लोगों को Pradhan Mantri Awas Yojana और राज्य की आवास योजनाओं के तहत घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की जांच कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र योजना का लाभ दिया जाए।
इलाज, शिक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्ती
कार्यक्रम के दौरान इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वालों के मामलों में मुख्यमंत्री ने तुरंत एस्टिमेट बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “आप परिजन की चिंता कीजिए, इलाज की चिंता सरकार करेगी।”
वहीं, बच्चों की पढ़ाई से जुड़े मामलों में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी बच्चे की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर स्कूल प्रबंधन से समन्वय कर पढ़ाई जारी रखी जाए।
इसके अलावा अवैध कब्जे और पुलिस से जुड़े मामलों में भी मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि पीड़ितों को संतुष्ट करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई