15 Best News Portal Development Company In India

जनता दर्शन में सीएम योगी सख्त:समयसीमा में निपटाएं शिकायतें, बंगाल रवाना होने से पहले सुनवाई

SHARE:

लखनऊ, 27 अप्रैल। योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद वे पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अधिकारियों को हर शिकायत का समाधान तय समय में करना होगा। हीलाहवाली बिल्कुल नहीं चलेगी।
विस्तार
सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास पर ‘जनता दर्शन’ लगा। इसमें दूर-दराज जिलों से लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की बात सुनी। प्रार्थना पत्र लिया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

  जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उन्होंने खास तौर पर राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर सख्ती दिखाई। कहा कि हर केस का समाधान समयसीमा में होना चाहिए और पीड़ित को इसकी जानकारी भी दी जाए।
कुछ लोगों से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या उन्होंने अपने जिले के अधिकारियों से संपर्क किया है। कई लोगों ने ‘नहीं’ में जवाब दिया। इस पर उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में सीधे लखनऊ आने की जरूरत नहीं है। पहले अपने जिले में ही अधिकारियों से मिलें। वहां भी सुनवाई होगी और समाधान मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि भीषण गर्मी में अपनी सेहत का ध्यान रखें। बिना जरूरत लंबी यात्रा से बचें।

CM योगी जनता दर्शन में फरियादियों से मिलते हुए 

इस दौरान एक अलग तस्वीर भी दिखी। कई लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बात की, उन्हें दुलारा और चॉकलेट भी दी। एक बच्चे ने मुस्कुराकर चॉकलेट मांगी, तो मुख्यमंत्री ने खुद उसे चॉकलेट दी। इससे माहौल हल्का और सहज हो गया।
आगे क्या असर पड़ेगा-मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख का सीधा असर प्रशासन पर दिख सकता है। अधिकारियों पर दबाव रहेगा कि शिकायतों को टालने के बजाय तय समय में निपटाएं। जिलों में ही समाधान की व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे लोगों को राजधानी आने की जरूरत कम पड़ेगी।
साथ ही, ‘जनता दर्शन’ जैसे कार्यक्रमों से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद बना रहेगा। इससे भरोसा बढ़ेगा और शिकायतों का निपटारा तेज हो सकता है।

 

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई