15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या में ‘जनता दर्शन’ बना असरदार, 2 घंटे में शिकायतों का समाधान

SHARE:

संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई करते अयोध्या डीएम शशांक त्रिपाठी

अयोध्या,05 मई(चौ. प्र.)। जिला प्रशासन ने जन शिकायतो के निस्तारण को तेज कर दिया है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के आदेश के बाद अब हर दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ‘जनता दर्शन’ हो रहा है। इसमें अधिकारी खुद बैठकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।
अब औपचारिकता नहीं, सीधे नतीजे पर फोकस
जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनता दर्शन सिर्फ दिखावा नहीं रहेगा। इसे पूरी तरह रिजल्ट बेस्ड बनाया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोज इसकी लाइव मॉनिटरिंग हो रही है। इससे हर अधिकारी की उपस्थिति और काम की रफ्तार पर नजर रखी जा रही है।

अयोध्या में जनता दर्शन के दौरान डीएम द्वारा लोगों की समस्याएं पर निस्तारण के निर्देश
डीएम ने चेतावनी दी है कि शिकायत लंबित रखने या लापरवाही करने पर सीधे कार्रवाई होगी।
जमीनी स्तर पर दिखा असर
जनता दर्शन में आए कई मामलों में तुरंत समाधान हुआ—
पेंशन अपडेट:- सोहावल के ब्रह्मादीन की पेंशन और ग्रेच्युटी का मामला तुरंत निपटा, संशोधन आदेश जारी।
गैस सिलेंडर:-निर्मली कुंड के कृष्ण नंदन मिश्र को नहीं मिल रहा सिलेंडर, शिकायत पर तुरंत सप्लाई कराई गई।
नाली विवाद खत्म: मोहम्मदपुर की शांति देवी की शिकायत पर टीम मौके पर पहुंची और नाली ठीक कराई गई।
रिपोर्ट भेजी गई:-ओम प्रकाश मिश्र के मामले में लंबित रिपोर्ट तुरंत क्राइम ब्रांच को भेजी गई।
अतिक्रमण पर कार्रवाई:-बड़ा रमना में अवैध छज्जे के मामले में विकास प्राधिकरण ने नियमों के तहत कार्रवाई शुरू की।
बिजली पोल हटाया: काशीपुर बरेहटा के आशाराम की शिकायत पर अवैध पोल हटाया गया।
डीएम खुद कर रहे मॉनिटरिंग
जिलाधिकारी रोज जनता दर्शन में आने वाली शिकायतों की समीक्षा कर रहे हैं। अधिकारियों को साफ निर्देश है कि लोगों को बार-बार दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़ें।
आम लोगों को क्या फायदा
इस व्यवस्था से सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को तुरंत राहत मिल रही है। छोटे काम अब महीनों तक लंबित नहीं रहेंगे।
अगर इसी तरह सख्ती बनी रही तो—शिकायतों का तेजी से निस्तारण होगा।भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।प्रशासन पर भरोसा बढ़ेगा।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई