Breaking News
बरेली में जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला – जिंदा बुजुर्ग को कागजों में मारकर रची गई करोड़ों की साजिश FSDA की खानापूर्ति, कांवड़ रूट पर 857 दुकानों का निरीक्षण, पर मिलावट जांचने के लिए नहीं उठाया एक भी नमूना फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद
15 Best News Portal Development Company In India

बैंक कर्मचारियों ने उठाई भर्ती और पेंशन की मांग, 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी

SHARE:

लखनऊ में सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते स्टेट बैंक कर्मचारी नेता  

लखनऊ,18मई(चौथा प्रहरी)। राजधानी लखनऊ में स्टेट बैंक कर्मचारियों ने सोमवार को रक्षा मंत्री और सांसद Rajnath Singh के प्रतिनिधि Divakar Tripathi को ज्ञापन सौंपकर अपनी कई लंबित मांगों को उठाया। कर्मचारियों ने साफ कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 25 और 26 मई को देशभर में हड़ताल की जाएगी।

लखनऊ में सांसद प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते स्टेट बैंक कर्मचारी नेता
 
स्टेट बैंक संगठन के पदाधिकारियों आशुतोष वर्मा, बृजेश तिवारी, शिव कुमार सिंह और तारकेश्वर चौहान समेत अन्य कर्मचारियों ने यह ज्ञापन सौंपा। इसमें संदेशवाहक और सशस्त्र गार्डों की भर्ती, पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति, स्थाई पदों पर आउटसोर्सिंग बंद करने, मेडिकल रीइंबर्समेंट योजना में सुधार और पेंशन संबंधी विसंगतियों को दूर करने जैसी मांगें शामिल हैं।
संगठन के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि मई महीने में चरणबद्ध विरोध कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके तहत 19 मई को वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। 20 मई को एक्स (ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 21 मई को प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि 22 मई को देशभर के सभी केंद्रों पर प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला जाएगा। यदि इसके बाद भी मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते काम के दबाव के बावजूद स्टाफ की कमी बनी हुई है। आउटसोर्सिंग बढ़ने से स्थाई कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। वहीं पेंशन और मेडिकल सुविधाओं को लेकर भी कर्मचारियों में नाराजगी है।
अगर यह हड़ताल होती है तो बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है। चेक क्लियरेंस, नकदी लेनदेन और शाखाओं के रोजमर्रा के काम प्रभावित होने की आशंका है। इससे आम ग्राहकों और कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई