15 Best News Portal Development Company In India

प्रेस क्लब में समाजसेवी राजन पाण्डेय ने भिजवाया फ्रिज, बोले- समाज की सेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी

SHARE:

अयोध्या प्रेस क्लब में फ्रिज उपलब्ध कराते समाजसेवी राजन पाण्डेय

अयोध्या,27मई(चौथा प्रहरी)जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी राजबहादुर पाण्डेय उर्फ राजन पाण्डेय ने कहा है कि समाज के हर वर्ग की सेवा करना उनकी पहली प्राथमिकता है। बुधवार को प्रेस क्लब सिविल लाइन्स में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रेस क्लब के लिए फ्रिज भी उपलब्ध कराया, ताकि वहां आने वाले लोगों को ठंडा पेयजल मिल सके।

अयोध्या प्रेस क्लब में फ्रिज उपलब्ध कराते समाजसेवी राजन पाण्डेय
राजन पाण्डेय ने कहा कि वह हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि किसी गरीब परिवार के घर आग लगने, दुर्घटना होने या किसी संकट की स्थिति में वह सबसे पहले मदद के लिए पहुंचने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर न करे कि किसी के साथ ऐसी घटना हो, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह हर संभव सहयोग करते हैं।
उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करना, जाड़े में जरूरतमंदों को कंबल बांटना और गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करना उनके सामाजिक कार्यों का हिस्सा है। राजन पाण्डेय के अनुसार उन्होंने दस अनाथ बच्चों के लिए कमरे भी बनवाए हैं। इसके अलावा किसी गरीब परिवार में मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार से जुड़ी जिम्मेदारियों में भी वह आर्थिक और सामाजिक सहयोग करते हैं।
राजन पाण्डेय ने कहा कि उन्हें राजनीति में भी रुचि है, लेकिन उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता समाज सेवा ही है। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले करीब तीस वर्षों से लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ राजन पाण्डेय का स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र और प्रभु श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए क्लब में फ्रिज की जरूरत थी, जिसे राजन पाण्डेय ने पूरा किया।
इस दौरान प्रेस क्लब में साउंड सिस्टम लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस पर राजन पाण्डेय ने जल्द ही साउंड सिस्टम उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें इन्द्रभूषण पाण्डेय, सूर्यनारायण सिंह, नाथबक्श सिंह, उग्रसेन मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव, के.के. मिश्र, राजू दूबे, अनिल निषाद, रूपेश श्रीवास्तव, समीर शाही और अन्य पत्रकार शामिल रहे।
राजन पाण्डेय के इस कदम को प्रेस क्लब से जुड़े लोगों ने गर्मी के मौसम में उपयोगी पहल बताया। इससे प्रेस क्लब आने वाले पत्रकारों और आगंतुकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई