15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS: महेंद्र प्रताप सिंह ने गोरखपुर में संभाला एआरएम(विधि) का कार्यभार,परिवहन निगम को नई उम्मीदें

SHARE:

परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में एआरएम विधि का पद भार ग्रहण करने के उपरांत स्वागत करते क्षेत्रीय प्रबंधक व अन्य

गोरखपुर,02जून( चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में विधि विशेषज्ञ महेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (विधि) के पद पर मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। लखनऊ क्षेत्र से स्थानांतरित होकर आए महेंद्र प्रताप सिंह का क्षेत्रीय कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह, सेवा प्रबंधक मुकेश कुमार, कर्मचारी नेता विनोद तिवारी और कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर में एआरएम विधि का पद भार ग्रहण करने के उपरांत स्वागत करते क्षेत्रीय प्रबंधक व अन्य

महेंद्र प्रताप सिंह को परिवहन निगम में एक अनुभवी और कुशल विधि विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है। निगम से जुड़े लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों में निगम का पक्ष मजबूती से रखा और संस्थान को लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लखनऊ क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद अब उन्हें गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि माना जाता है। ऐसे में यहां की जिम्मेदारी को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ गोरखपुर क्षेत्र को भी मिलेगा।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और कानूनी अनुभव से क्षेत्रीय कार्यालय की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी।
जानकारों का मानना है कि राजधानी लखनऊ से गोरखपुर स्थानांतरण एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय है। ऐसे समय में महेंद्र प्रताप सिंह के सामने नई चुनौतियां भी होंगी और उनसे बेहतर परिणामों की अपेक्षा भी की जाएगी। उनके अनुभव और कार्यशैली की परीक्षा अब गोरखपुर क्षेत्र में होगी।
आने वाले समय में उनके नेतृत्व में लंबित कानूनी मामलों के निस्तारण और निगम के हितों की रक्षा के प्रयासों को नई दिशा मिल सकती है। इससे परिवहन निगम की कार्यक्षमता और प्रशासनिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई