15 Best News Portal Development Company In India

पीएम मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री, सीएम योगी ने दी बधाई

SHARE:

लखनऊ, 10जून( चौथा प्रहरी)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिन तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इस उपलब्धि के साथ वह भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि को भारतीय लोकतंत्र का महत्वपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि 145 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित प्रधानमंत्री मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर हार्दिक बधाई।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के विश्वास, स्नेह और समर्थन की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने लिखा कि इतिहास में ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का संचालन ही नहीं करता, बल्कि एक युग की सोच और दिशा का भी प्रतीक बन जाता है।
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को तप, त्याग, दूरदृष्टि और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने करोड़ों लोगों को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ने का काम किया है और देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने अपनी शुभकामनाओं में कहा कि प्रधानमंत्री की राष्ट्रसेवा की यह यात्रा आगे भी भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और सामर्थ्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करती रहे। उन्होंने देश के विकास और जनकल्याण के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयासों की सराहना भी की।
प्रधानमंत्री मोदी की यह उपलब्धि भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि लंबे समय तक लगातार जनसमर्थन बनाए रखते हुए नेतृत्व करना भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक बड़ी उपलब्धि है।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854