Breaking News
यूपी न्यूज: परिवहन विभाग में भर्ती घोटाले का आरोप,नौकरी के नाम पर युवाओं से लाखों की वसूली की शिकायत यूपी न्यूज: परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 56 एआरटीओ को मिला अतिरिक्त प्रभार यूपी न्यूज: त्रिवेणी संवाद में यूपी के विकास मॉडल पर चर्चा, महिला-युवा शक्ति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को बताया भविष्य की कुंजी यूपी न्यूज: यूपी के गांवों में बनेगा नया रोजगार मॉडल, पंचगव्य क्लस्टर से 3 लाख युवाओं को मिलेगा काम यूपी न्यूज: लखनऊ के आसपास चला परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, बिना परमिट और नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई यूपी न्यूज: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- इलाज और आवास की चिंता सरकार करेगी
15 Best News Portal Development Company In India

यूपी न्यूज: परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 56 एआरटीओ को मिला अतिरिक्त प्रभार

SHARE:

लखनऊ,16जून( चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में खाली पड़े प्रशासनिक और प्रवर्तन पदों पर कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। सोमवार को निर्गत आदेश संख्या 2381 ई/2026-43ई/2026 के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 56 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) को उनके वर्तमान पद के साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में 56 एआरटीओ को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने संबंधी आदेश
परिवहन विभाग के अनुसार यह फैसला शासकीय कार्यों, जनहित, राजस्व वसूली और सड़क सुरक्षा से जुड़े कामों को सुचारु रूप से जारी रखने के लिए लिया गया है। जिन जिलों में प्रशासन या प्रवर्तन के पद रिक्त हैं, वहां अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
लखनऊ संभाग में प्रदीप कुमार सिंह (प्रशासन, लखनऊ) को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सर्वेश चतुर्वेदी (प्रशासन, सीतापुर) को प्रवर्तन प्रथम दल, सीतापुर तथा शांति पाण्डेय भूषण (प्रशासन, लखीमपुर खीरी) को प्रवर्तन, लखीमपुर खीरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्वेता वर्मा (प्रशासन, उन्नाव) को प्रवर्तन द्वितीय दल, उन्नाव तथा अरविन्द कुमार सिंह (प्रशासन, हरदोई) को प्रवर्तन, हरदोई की जिम्मेदारी दी गई है।
देवीपाटन संभाग में रामचन्द्र भारतीय (प्रवर्तन, गोण्डा) को प्रशासन, गोण्डा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बृजेश (प्रशासन, बलरामपुर) को प्रवर्तन, बलरामपुर, मो. अजीम (प्रशासन, श्रावस्ती) को प्रवर्तन, श्रावस्ती तथा सुशील कुमार यादव (प्रशासन, बहराइच) को प्रवर्तन, बहराइच का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
अयोध्या संभाग में डॉ. राजेश प्रताप सिंह (प्रशासन, अयोध्या) को प्रवर्तन प्रथम दल, अयोध्या का अतिरिक्त प्रभार मिला है। महेन्द्र बाबू (प्रशासन, अमेठी) को प्रवर्तन, अमेठी तथा अमिताभ राय (प्रशासन, बाराबंकी) को प्रवर्तन प्रथम दल, बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है।
बस्ती संभाग में माला बाजपेई (प्रशासन, बस्ती) को प्रवर्तन, बस्ती और संजय कुमार सिंह (प्रशासन, सिद्धार्थनगर) को प्रवर्तन, सिद्धार्थनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं प्रियंवदा सिंह (प्रवर्तन, संतकबीरनगर) को प्रशासन, संतकबीरनगर का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
वाराणसी संभाग में मनोज प्रसाद वर्मा (प्रशासन, वाराणसी) को प्रवर्तन द्वितीय दल, वाराणसी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। डॉ. सर्वेश गौतम (प्रवर्तन प्रथम दल, चंदौली) को प्रशासन, चंदौली की जिम्मेदारी दी गई है। धनबीर यादव (प्रशासन, गाजीपुर), सुहैल अहमद (प्रशासन, मऊ) और अरुण कुमार राय (प्रशासन, बलिया) को अपने-अपने जिलों में प्रवर्तन कार्यों का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
गोरखपुर संभाग में अरुण कुमार (प्रशासन, गोरखपुर) को प्रवर्तन द्वितीय दल, गोरखपुर, दिलीप कुमार गुप्ता (प्रशासन, कुशीनगर) को प्रवर्तन, कुशीनगर तथा मनोज सिंह (प्रशासन, महाराजगंज) को प्रवर्तन, महाराजगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मिर्जापुर संभाग में वीरेन्द्र सिंह (प्रशासन, मिर्जापुर) को प्रवर्तन द्वितीय दल, मिर्जापुर, कौशल कुमार सिंह (प्रशासन, सोनभद्र) को प्रवर्तन प्रथम दल, सोनभद्र तथा राम सिंह (प्रशासन, भदोही) को प्रवर्तन, भदोही का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
कानपुर संभाग में आलोक कुमार (प्रशासन, कानपुर नगर) को प्रवर्तन चतुर्थ दल, कानपुर नगर, प्रशान्त तिवारी (प्रशासन, कानपुर देहात) को प्रवर्तन द्वितीय दल, कानपुर देहात, प्रदीप कुमार (प्रशासन, इटावा) को प्रवर्तन, इटावा, इज्या तिवारी (प्रशासन, कन्नौज) को प्रवर्तन, कन्नौज तथा नानक चन्द्र शर्मा (प्रशासन, औरैया) को प्रवर्तन, औरैया का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रयागराज संभाग में आशुतोष कुमार शुक्ल (प्रशासन, प्रतापगढ़) को प्रवर्तन, प्रतापगढ़ तथा तारकेश्वर मल्ल (प्रशासन, कौशाम्बी) को प्रवर्तन, कौशाम्बी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
झांसी संभाग में सुजीत कुमार सिंह (प्रशासन, झांसी) को प्रवर्तन द्वितीय दल, झांसी, विपिन चौधरी (प्रशासन, ललितपुर) को प्रवर्तन, ललितपुर, श्याम लाल राम (प्रशासन, बांदा) को प्रवर्तन द्वितीय दल, बांदा, दयाशंकर (प्रशासन, महोबा) को प्रवर्तन, महोबा तथा प्रवीण कुमार सिंह (प्रशासन, हमीरपुर) को प्रवर्तन प्रथम दल, हमीरपुर का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
बरेली संभाग में प्रवेश कुमार सरोज (प्रशासन, बरेली) को प्रवर्तन प्रथम दल, बरेली, सर्वेश कुमार सिंह (प्रशासन, शाहजहांपुर) को प्रवर्तन प्रथम दल, शाहजहांपुर तथा सुशील कुमार मिश्रा (प्रशासन, पीलीभीत) को प्रवर्तन, पीलीभीत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हरिओम (प्रवर्तन, बदायूं) को प्रशासन, बदायूं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मुरादाबाद संभाग में आन्जनेय सिंह (प्रशासन, मुरादाबाद) को प्रवर्तन द्वितीय दल, मुरादाबाद, अमिताभ चतुर्वेदी (प्रशासन, संभल) को प्रवर्तन, संभल, राजेश श्रीवास्तव (प्रशासन, रामपुर) को प्रवर्तन, रामपुर तथा महेश कुमार शर्मा (प्रशासन, बिजनौर) को प्रवर्तन, बिजनौर का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
मेरठ संभाग में विपिन कुमार (प्रवर्तन, बागपत) को प्रशासन, बागपत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सतीश कुमार (प्रशासन, बुलंदशहर) को प्रवर्तन प्रथम दल, बुलंदशहर, अजय मिश्र (प्रशासन, मुजफ्फरनगर) को प्रवर्तन, मुजफ्फरनगर तथा प्रवेश कुमार (प्रशासन, शामली) को प्रवर्तन, शामली की जिम्मेदारी दी गई है।
आगरा संभाग में विनय कुमार सिंह (प्रशासन, आगरा) को प्रवर्तन द्वितीय दल, आगरा, सिद्धार्थ यादव (प्रशासन, मैनपुरी) को प्रवर्तन, मैनपुरी, सत्येन्द्र कुमार (प्रशासन, अलीगढ़) को प्रवर्तन प्रथम दल, अलीगढ़, शिवम यादव (प्रशासन, एटा) को प्रवर्तन, एटा, राम प्रकाश मिश्रा (प्रशासन, कासगंज) को प्रवर्तन, कासगंज तथा लक्ष्मण प्रसाद (प्रशासन, हाथरस) को प्रवर्तन, हाथरस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था अस्थायी है। संबंधित पदों पर नियमित तैनाती होने, संबद्धीकरण किए जाने या नया अतिरिक्त प्रभार दिए जाने पर यह आदेश स्वतः समाप्त हो जाएगा। अतिरिक्त प्रभार के लिए किसी अधिकारी को अतिरिक्त वेतन, भत्ता या अन्य सेवा लाभ नहीं मिलेगा। सभी अधिकारियों को आदेश का तत्काल पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फैसले से प्रदेश के कई जिलों में खाली पड़े प्रशासनिक और प्रवर्तन पदों के कारण कामकाज प्रभावित होने की संभावना कम होगी। विभाग को उम्मीद है कि इससे राजस्व वसूली, सड़क सुरक्षा अभियान, वाहन जांच और परिवहन नियमों के अनुपालन से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। साथ ही आम लोगों को मिलने वाली परिवहन सेवाओं की निरंतरता भी बनी रहेगी।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई