Breaking News
UP NEWS: यूपी में 24 जून तक बढ़ी स्कूलों की छुट्टी, हीट वेव से बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का फैसला UP NEWS: ज्येष्ठ के सातवें मंगलवार पर सूचना विभाग का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद UP NEWS: यूपी के 8 जिलों में 33 धार्मिक और पर्यटन परियोजनाओं पर काम शुरू, 79 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य UP NEWS: यूपी में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण अभियान’, पढ़ाई में पीछे रह गए बच्चों को मिलेगा विशेष सहयोग यूपी न्यूज: यूपी के हर जिले में बनेगा एक गो-आधारित उद्योग,युवाओं को स्थानीय स्तर पर मिलेगा रोजगार यूपी न्यूज: परिवहन विभाग में भर्ती घोटाले का आरोप,नौकरी के नाम पर युवाओं से लाखों की वसूली की शिकायत
15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS: यूपी के 8 जिलों में 33 धार्मिक और पर्यटन परियोजनाओं पर काम शुरू, 79 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

SHARE:

उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन विकास परियोजनाओं के तहत मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही आधुनिक सुविधाओं का सांकेतिक दृश्य।

लखनऊ,16 जून(चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास को नई गति मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 8 जिलों की 33 पर्यटन और धार्मिक विकास परियोजनाओं पर काम शुरू करा दिया है। इन परियोजनाओं पर करीब 79.18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य आस्था स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ना, पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन विकास परियोजनाओं के तहत मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही आधुनिक सुविधाओं का सांकेतिक दृश्य।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह  ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता “आस्था के साथ विकास” है। इसी सोच के तहत धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों का विकास किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी कर दी गई है और कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इन परियोजनाओं का जिम्मा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया है।
सरकार के अनुसार लखनऊ, सीतापुर, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट में विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा। इन परियोजनाओं के तहत सड़क, प्रकाश व्यवस्था, यात्री सुविधाएं, सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।
लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित हुलासखेड़ा पर्यटन विकास परियोजना के लिए करीब 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं नैमिषशरण धाम में बेदारण्यम स्थापना कार्य के लिए लगभग 1.49 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट की कई परियोजनाओं को भी करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।
सबसे अधिक निवेश वाली परियोजनाओं में चित्रकूट की कुछ प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। यहां एक परियोजना के लिए 9.05 करोड़ रुपये तक की धनराशि स्वीकृत की गई है। बांदा और मिर्जापुर में भी कई धार्मिक स्थलों के विकास के लिए अलग-अलग परियोजनाओं पर काम शुरू कराया जा रहा है।
मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अधिकांश परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है और कई स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू कराया जा चुका है। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दे रही है।
आने वाले समय में इन परियोजनाओं से प्रदेश के धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। बेहतर सुविधाएं मिलने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही स्थानीय व्यापार, होटल, परिवहन और अन्य सेवाओं को भी फायदा मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई