Breaking News
UP NEWS:लोकतंत्र सेनानियों के लिए बड़ी घोषणा: सालाना 5 लाख की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार Lucknow News: लखनऊ में बनेगा क्लीन प्लांट सेंटर, किसानों को मिलेंगे रोगमुक्त पौधे; चना, मसूर और सरसों खरीद अवधि भी बढ़ी UP NEWS: आपातकाल लोकतंत्र पर हमला था, कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए छीने थे अधिकार: सीएम योगी UP NEWS: लखनऊ में नराकास की छमाही बैठक आयोजित,सरकारी कार्यालयों में हिंदी के बढ़ते प्रयोग पर जोर UP NEWS: यूपी में बसों की होगी अग्नि सुरक्षा जांच, बिना फायर एक्सटिंग्विशर फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा बेंगलुरु में सीएम योगी का निवेशकों को न्योता, बोले- सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड का मॉडल बना उत्तर प्रदेश
15 Best News Portal Development Company In India

UP NEWS: आपातकाल लोकतंत्र पर हमला था, कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए छीने थे अधिकार: सीएम योगी

SHARE:

लखनऊ,25जून(चौथा प्रहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल सत्ता में बने रहने की कोशिश थी और इसके जरिए नागरिकों के अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया गया। मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ और ‘लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह’ को संबोधित कर रहे थे।

लखनऊ में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आज भी 25 जून 1975 को नहीं भूला है। उस समय कांग्रेस सरकार ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया और सत्ता बचाने के लिए कठोर कदम उठाए। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशों से बचने और अपनी राजनीतिक स्थिति बनाए रखने के लिए आपातकाल लगाया गया था।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय लोकतंत्र के पक्ष में आवाज उठाने वाले नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को जेल भेजा गया। मीडिया पर भी प्रतिबंध लगाए गए और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित किया गया।
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोकतंत्र समर्थकों की आवाज दबाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, छात्र और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग दमन का शिकार हुए। उनका कहना था कि यह सब केवल सत्ता बनाए रखने के लिए किया गया।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि आज संविधान की बात करने वाले लोगों को पहले अपने इतिहास की ओर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान न्यायपालिका की शक्तियों को सीमित किया गया और लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचाया गया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने समाजवादी राजनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन का विरोध करते थे, लेकिन आज उनकी राजनीतिक विरासत का दावा करने वाले नेता कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि इससे राजनीतिक सोच में बड़ा बदलाव दिखाई देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत केवल दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जननी भी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत तब दिखाई देती है जब सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि गरीबों को आवास, शौचालय, रसोई गैस, मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही का उदाहरण है। सरकार का लक्ष्य बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि इतिहास की घटनाओं को याद रखना जरूरी है ताकि भविष्य में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को समय रहते पहचाना जा सके।
कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, कई विधायक, लोकतंत्र सेनानी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई