Breaking News
चौथा प्रहरी: भूतपूर्व सैनिक बैंकर्स के लिए नए मंच की पहल, संजय राय बने उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चौथा प्रहरी: राम मंदिर चढ़ावा मामले में जवाबदेही पर उठे सवाल,कोषाध्यक्ष की भूमिका पर भी चर्चा चौथा प्रहरी: जेवर में 6,785 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट का शिलान्यास, सीएम योगी बोले- निवेश से बढ़ेंगे रोजगार और उद्योग चौथा प्रहरी: प्रदेश में 35 स्वचालित परीक्षण स्टेशनों के जरिए 2.80 लाख से ज्यादा वाहनों का फिटनेस प्रमाणन चौथा प्रहरी: यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग, प्रयागराज में दी गई तहरीर चौथा प्रहरी: आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, SIT रिपोर्ट आते ही शुरू हुई कार्रवाई: देवरिया में बोले मुख्यमंत्री योगी
15 Best News Portal Development Company In India

चौथा प्रहरी: जेवर में 6,785 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट का शिलान्यास, सीएम योगी बोले- निवेश से बढ़ेंगे रोजगार और उद्योग

SHARE:

जेवर (गौतम बुद्ध नगर), 27 जून(चौथा प्रहरी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जेवर में अंबर एंटरप्राइजेज और कोरिया सर्किट्स के संयुक्त उपक्रम ‘एसेंट के सर्किट्स’ के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। करीब 6,785 करोड़ रुपये की इस परियोजना को प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निवेश से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित होने का रास्ता खुलेगा।

जेवर में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बड़ा एमएसएमई हब बन चुका है। प्रदेश में करीब 96 लाख एमएसएमई इकाइयां काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुई वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना ने उत्तर प्रदेश के उत्पादों को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत में बनने वाले करीब 55 प्रतिशत मोबाइल फोन नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तैयार हो रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के उत्पादन में भी यह क्षेत्र देश का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि अंबर ग्रुप और कोरिया सर्किट्स का यह संयुक्त उपक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को और मजबूत करेगा।
सीएम योगी ने केंद्र सरकार के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की परियोजनाओं को केंद्र से तेजी से मंजूरी मिल रही है। कई बार प्रस्ताव पहुंचते ही स्वीकृति मिल जाती है और काम शुरू करने का संदेश भी आ जाता है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने भारत और दक्षिण कोरिया के ऐतिहासिक संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि कोरिया की रानी क्वीन हो का संबंध अयोध्या से था। यही ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ता दोनों देशों को आज भी जोड़ता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया ने अनुशासन और तकनीक के दम पर इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में दुनिया में पहचान बनाई है और भारत भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना है। इस लक्ष्य को पूरा करने में उत्तर प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे निवेश केवल उद्योग नहीं लाते, बल्कि रोजगार, स्टार्टअप, निर्यात और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि कभी जेवर क्षेत्र की पहचान कानून व्यवस्था की समस्याओं से जुड़ी रहती थी, लेकिन आज यह बड़े निवेश और विकास परियोजनाओं का केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और लगातार आ रहे निवेश प्रस्ताव इस बदलाव के प्रमाण हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। बेहतर कानून व्यवस्था, सेक्टोरल नीतियों, 75 हजार एकड़ के लैंड बैंक, सिंगल विंडो सिस्टम और समय पर मिलने वाले प्रोत्साहन के कारण निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ा है।
उन्होंने बताया कि सरकार कानपुर और झांसी के बीच 56 हजार एकड़ क्षेत्र में एक नई इंडस्ट्रियल सिटी विकसित कर रही है। इस परियोजना को भी केंद्र सरकार से समय पर मंजूरी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना भी तय समय में पूरी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स भविष्य की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं। उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद सुरेंद्र सिंह नागर सहित कई जनप्रतिनिधि और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
भविष्य पर प्रभाव-जेवर में स्थापित होने वाला यह इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स और कंपोनेंट निर्माण के बड़े केंद्र के रूप में मजबूत करेगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे, सहायक उद्योग विकसित होंगे और प्रदेश में घरेलू व विदेशी निवेश को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई