Breaking News
राम आंदोलन से जुड़े अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी पर बोले सीएम योगी- रामकाज में आने वाले ‘कालनेमि’ से रहें सावधान बरेली में जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला – जिंदा बुजुर्ग को कागजों में मारकर रची गई करोड़ों की साजिश FSDA की खानापूर्ति, कांवड़ रूट पर 857 दुकानों का निरीक्षण, पर मिलावट जांचने के लिए नहीं उठाया एक भी नमूना फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा कस्बा झोलाछाप ने दो माह की गर्भवती का पेट खोला, आंत-बच्चेदानी फटी, मौत के बाद भी सिस्टम खामोश, डीआईजी तक पहुंचा मामला शिक्षा विभाग की भव्य तिरंगा यात्रा जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी,माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग की संयुक्त तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम
15 Best News Portal Development Company In India

चौथा प्रहरी: 29 जून से यूपी में सक्रिय होगा मानसून,66 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

SHARE:

उत्तर प्रदेश में मानसून के दौरान बारिश और काले बादल का प्रतीकात्मक दृश्य

लखनऊ,28जून(चौथा प्रहरी)। उत्तर प्रदेश में लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जून से प्रदेश में मानसून सक्रिय होने लगेगा। सोमवार के लिए 66 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 30 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने के संकेत हैं।

उत्तर प्रदेश में मानसून के दौरान बारिश और काले बादल का प्रतीकात्मक दृश्य
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून के लिए मौसम तेजी से अनुकूल हो रहा है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां लगातार बढ़ेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तेज हवा चलने और कुछ इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।
तराई क्षेत्र के कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। दूसरी ओर, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली समेत दक्षिणी जिलों में अगले दो दिन तक गर्मी का असर बना रह सकता है।
मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की है उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून सक्रिय होने के बाद प्रदेश के अधिकतम तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यदि अनुमान सही रहा तो जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे किसानों, जल स्रोतों और खरीफ फसलों को भी फायदा मिलेगा।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई