Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज: सोलर आवर्स में EV चार्जिंग होगी सस्ती, यूपी सरकार ने दी 20% टैरिफ छूट चौथा प्रहरी न्यूज: योगी सरकार का दावा: जून में आबकारी विभाग ने जुटाए 5,173 करोड़ रुपये, अवैध शराब पर भी बड़ी कार्रवाई चौथा प्रहरी न्यूज: बिजनौर से शुरू हुई नई पहल,विस्थापित मछुआरा समुदाय तक पहुंचेगी कानूनी मदद और सरकारी योजनाओं का लाभ चौथा प्रहरी न्यूजः अयोध्या में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ शुरू, 8 जुलाई से बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई चौथा प्रहरी न्यूज: यूपी आम महोत्सव 2026: लखनऊ में 800 से ज्यादा आम की किस्में दिखेंगी, निर्यात में भी बना नया रिकॉर्ड चौथा प्रहरी न्यूज:लखनऊ संभाग  में 7 से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों पर विशेष अभियान, बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई
15 Best News Portal Development Company In India

चौथा प्रहरी न्यूज: सोलर आवर्स में EV चार्जिंग होगी सस्ती, यूपी सरकार ने दी 20% टैरिफ छूट

SHARE:

सोलर आवर्स के दौरान उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होती इलेक्ट्रिक कार, पृष्ठभूमि में सोलर पैनल का एआई जनरेटेड साकेंतिक चित्र ।

लखनऊ, 03 जुलाई(चौथा प्रहरी)।उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक तय किए गए सोलर आवर्स में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग पर 20 प्रतिशत टैरिफ छूट मिलेगी।

सोलर आवर्स के दौरान उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होती इलेक्ट्रिक कार, पृष्ठभूमि में सोलर पैनल का एआई जनरेटेड साकेंतिक चित्र । ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सरकार का कहना है कि इस फैसले से दिन में उपलब्ध सस्ती सौर ऊर्जा का बेहतर उपयोग होगा और इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में भी तेजी आएगी।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सरकार का उद्देश्य लोगों को सस्ती, अच्छी और बिना रुकावट बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लगातार सातवें साल भी प्रदेश में बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सभी उपभोक्ता श्रेणियों के लिए मौजूदा बिजली दरें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।
सरकार के मुताबिक उत्तर प्रदेश बिजली आपूर्ति के मामले में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। हाल ही में प्रदेश ने 32,673 मेगावाट की अब तक की सबसे अधिक बिजली मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया। इसे राज्य की बिजली व्यवस्था की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ऊर्जा विभाग के अनुसार प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन भी तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां तापीय बिजली उत्पादन लगभग 5,180 मेगावाट तक सीमित था, वहीं अब सौर ऊर्जा से इससे अधिक क्षमता विकसित की जा रही है। करीब 4,000 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्क तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लगभग 2,500 मेगावाट क्षमता विकसित करने का काम चल रहा है।
सरकार ने यह भी बताया कि मिर्जापुर, मेजा और अन्य क्षेत्रों में नई तापीय बिजली परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। पुराने तापीय बिजली संयंत्रों की कार्यक्षमता भी बढ़ाई गई है। पहले ये संयंत्र करीब 65 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर पर चलते थे, जो अब बढ़कर लगभग 85 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में मिली ये उपलब्धियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संभव हुई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई