Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज: देशभर के कुलियों ने भरी हुंकार,मानसून सत्र में दिल्ली करेंगे कूच उठाएंगे सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे यूपी न्यूज: परिवहन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी के घर विजिलेस का छापा,जब्त होंगी अकूत संपत्ति! यूपी न्यूज: बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का होगा समय सीमा के भीतर निस्तारण  AKTU:दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के हाथों मेडल मिलते ही मेधावियों के चेहरे खिले यूपी न्यूज़: भारत संचार निगम ई पास नेटवर्क में करेगा सुधार चलेगा नए राशन कार्ड बनाने का अभियान  यूपी न्यूज: दीक्षांत समारोह: 62 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगी डिग्री,स्टार्टअप व नयी तकनीक पर रहेगा खास जोर
15 Best News Portal Development Company In India

यूपी न्यूज: परिवहन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी के घर विजिलेस का छापा,जब्त होंगी अकूत संपत्ति!

SHARE:

क्या और आरटीओ के अधिकारियों की आय से अधिक संपत्ति  की होगी विजिलेंश जांच!


लखनऊ,08जुलाई (चौथा प्रहरी)। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड एआरटीओ ललित कुमार के ठिकाने पर लंबी छापेमारी की। करीब 26 घंटे तक चली इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी, हीरे के आभूषण और कई संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है। मामले की जांच अभी जारी है। यक्ष प्रश्न है कि क्या
ऐसे ही आरटीओ  में तैनात अन्य भ्रष्ट अधिकारियो की  विजिलेश जांच होंगी। जिनके आय से अधिक संपत्ति के मामले परिवहन मुख्यालय व शासन स्तर पर शिकायत के बावजूद बेअदांज होकर कार्य करते हुए भ्रष्ट में संलिप्त बताये जाते है।

लखनऊ में विजिलेंस टीम रिटायर्ड एआरटीओ के घर छापेमारी के दौरान जांच करती हुई।
फोटो क्रेडिट सोशल मीडिया

जांच एजेंसी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान लगभग 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी और हीरे के आभूषण मिले। इसके अलावा 1.62 करोड़ रुपये नकद बरामद होने की बात कही गई है। बताया गया कि यह रकम घर के अलग-अलग हिस्सों और दीवारों में छिपाकर रखी गई थी।
विजिलेंस को 15 स्थानों पर जमीन, मकान और फ्लैट से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। शुरुआती आकलन में बरामद संपत्ति की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी दस्तावेजों और संपत्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी।
आगे क्या?
अब विजिलेंस बरामद नकदी, आभूषण और संपत्तियों के स्रोत की जांच करेगी। दस्तावेजों का मिलान राजस्व और अन्य विभागों के रिकॉर्ड से किया जाएगा। यदि जांच में आय से अधिक संपत्ति के आरोप पुष्ट होते हैं तो संबंधित कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई