15 Best News Portal Development Company In India

सावन के दूसरे सोमवार पर बरेली में हाई अलर्ट, एसएसपी ने आधी रात को परखी कांवड़ मार्ग की सुरक्षा

SHARE:

रामगंगा तिराहा से पुट्ठी बॉर्डर तक रात 12 से 2 बजे तक सघन पेट्रोलिंग, सातों नाथ मंदिरों पर ड्रोन-CCTV से निगरानी


बरेली। सावन के दूसरे सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को परखने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने देर रात अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का सघन निरीक्षण किया।

एसएसपी ने एसपी सिटी मानुष पारिख, एसपी साउथ अंशिका वर्मा और एसपी ट्रैफिक अकमल खान के साथ रविवार देर रात 12 बजे से 2 बजे तक बरेली-बदायूं कांवड़ मार्ग पर पेट्रोलिंग की। इस दौरान रामगंगा तिराहा, देवचरा चौराहा, भमोरा से पुट्ठी बॉर्डर तक पूरे रूट की एक-एक व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध मार्ग मिलना चाहिए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

सातों नाथ मंदिरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
सावन के दूसरे सोमवार पर बरेली के सातों नाथ मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ और वनखंडीनाथ मंदिर समेत सभी प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, ड्रोन से नजर

पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। संवेदनशील स्थानों पर CCTV और ड्रोन कैमरों से पल-पल की निगरानी की जा रही है। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। वहीं सादे कपड़ों में भी पुलिस जवान भीड़ के बीच सक्रिय हैं।

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आउटर से शहर में आने वाले सभी मार्गों, चौराहों और गलियों में बैरिकेडिंग कर दी गई है। कांवड़ियों के लिए अलग लेन बनाई गई है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

दूसरे सोमवार के चलते आज शहर के अधिकांश स्कूल, दुकानें और शोरूम बंद रहे। सुबह से ही सड़कों पर आवाजाही कम रही, जिससे कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक शांतिपूर्ण ढंग से चलता रहा। प्रशासन का दावा है कि पूरी यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी जारी है।

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई