15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या न्यूज: लखनऊ डिवीजन के डीआरएम ने किया लखनऊ-अयोध्या धाम-दर्शन नगर रेल खंड का निरीक्षण

SHARE:

 

लखनऊ डिवीजन के डीआरएम ने किया लखनऊ-अयोध्या धाम-दर्शन नगर रेल खंड का निरीक्षण

अयोध्या 17 नवंबर। सोमवार को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा द्वारा लखनऊ–अयोध्या कैंट–अयोध्या धाम–दर्शननगर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं का विस्तृत अवलोकन किया।अपने निरीक्षण के दौरान गोमती नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्रिज की संरचनात्मक स्थिति, सुरक्षा मानकों एवं रख-रखाव व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद सलारपुर स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया। स्टेशन परिसर में चल रहे रैम्प निर्माण कार्य की प्रगति, निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग एवं समयबद्ध पूर्णता की समीक्षा की एवं निर्देश जारी किए।अयोध्या कैंट स्टेशन आगमन पर मण्डल रेल प्रबंधक ने स्टेशन के कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया, उन्होंने होल्डिंग एरिया व वेटिंग हॉल मे यात्रियों की बैठने की सुविधा एवं स्वच्छता की स्थिति का परीक्षण किया। शौचालय, स्वच्छता, जल उपलब्धता एवं प्लेटफॉर्म संख्या 3/4 पर चल रहे निर्माण एवं सुधार कार्यों का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की गति को और बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए।निरीक्षण के अगले क्रम मे अयोध्या धाम स्टेशन पर होल्डिंग एरिया, यात्रियों की भीड़ प्रबंधन व्यवस्था और यात्री सुविधाओं को देखा, फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम मे उपलब्ध प्रीमियम सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया तथा स्टेशन बिल्डिंग का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता और मेंटेनेंस पर जोर दिया गया। आईसीसी रूम (इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर ) मे उपलब्ध सीसीटीवी द्वारा उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली एवं जीरो त्रुटि संचालन की आवश्यकता पर बल दिया। इसके पश्चात दर्शननगर स्टेशन पर मण्डल रेल प्रबंधक ने सर्कुलेटिंग एरिया में यात्री एवं वाहन आवागमन की व्यवस्था व अप्रोच रोड की समीक्षा की तथा स्टेशन अधीक्षक कक्ष का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी ली एवं टिकट वितरण प्रणाली की जांच कर यात्रियों को त्वरित एवं सहज टिकट उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि “लखनऊ–अयोध्या–दर्शननगर रेल खंड पर चल रहे सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथा उच्चतम गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा किया जाना आवश्यक है। यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएँ जैसे स्वच्छता, वेटिंग हॉल, वॉशरूम, टिकटिंग सिस्टम तथा स्टेशन परिसर की समग्र व्यवस्था में लगातार सुधार सुनिश्चित किया जाए। यात्री सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।आज के इस निरीक्षण में मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854