15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रामनगरी अयोध्या में बढ़ाई गई सिक्योरिटी

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रामनगरी अयोध्या में बढ़ाई गई सिक्योरिटी

अयोध्या, (चौथा प्रहरी) 24 नवंबर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 25 नवंबर को रामनगरी अयोध्या में होना है। उनके आगमन को लेकर पूरे जनपद में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में उदय चौराहा से अयोध्या धाम की तरफ राम पथ पर चार पहिया तथा दो पहिया वाहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, दूसरी तरफ आज सोमवार को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी 3:30 बजे अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक मोहन भागवत भी आज ही अयोध्या पहुंचेंगे। मोहन भागवत 3:30 बजे अयोध्या पहुंच जाएंगे पहुंचने के उपरांत भागवत रामलाल का दर्शन करेंगे और राम मंदिर परिसर का भ्रमण भी करेंगे उनका कार्यक्रम रात्रि विश्राम का भी है।

 

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854