15 Best News Portal Development Company In India

उन्नाव:संविधान दिवस पर याद किए गए संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर दी गई श्रद्धांजलि

SHARE:

संविधान दिवस पर याद किए गए संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर दी गई श्रद्धांजलि

उन्नाव,चौथा प्रहरी 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पूरे देश में याद किया जा रहे हैं। बाबा साहेब को मानने वाले अपने-अपने संस्थानों और प्रतिष्ठानों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं सोशल मीडिया बाबा साहब की तस्वीरों से पता पटा हुआ है।इसी कड़ी में ग्राम सभा अकोहरी में संविधान दिवस बड़े ही हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि शुभम चौधरी,रोड़वेज के कर्मचारी नेता रूपेश कुमार, अरविंद कुमार, नरेंद्र सविता, अमित जायसवाल,गया नाई समेत अनेक ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसके बाद उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के कर्मचारी नेता रूपेश कुमार ने भी इस शुभ अवसर पर संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों पर चर्चा की। श्री कुमार ने कहा कि संविधान प्रत्येक भारतीय के सम्मान, समानता और न्याय की आधारशिला है, जिसे सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। कर्मचारी नेता रूपेश कुमार ने संविधान में निहित स्वतंत्रता और एकता के संदेश पर प्रकाश डाला।प्रधान प्रतिनिधि शुभम चौधरी ने कहा कि संविधान दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों को याद करने का अवसर देता है और युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का जोश और देश प्रेम का उत्साह देखते ही बन रहा है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई