15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या: पत्रकार नितिन श्रीवास्तव को रक्तवीर सम्मान से किया गया सम्मानित

SHARE:

 

अयोध्या, 29 जनवरी । गणतंत्र दिवस के अवसर पर अयोध्या के विक्रमादित्य वार्ड स्थित अंगूरी बाग कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नितिन श्रीवास्तव को 19 बार रक्तदान करने की उल्लेखनीय सामाजिक सेवा के लिए रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहीद लेफ्टिनेंट शशांक त्रिपाठी के पिता जंगबहादुर त्रिपाठी रहे, जबकि आयोजन संकल्प संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आशीष पाण्डेय के संयोजन में किया गया।
इस अवसर पर पूर्व अपर निदेशक डॉ. हरिनाथ तिवारी, पूर्व विधायक जय शंकर पांडे, आईएमए के सचिव डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. अंकुश शुक्ल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने नितिन श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनका निरंतर रक्तदान समाज में सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।सम्मान प्राप्त करने के बाद नितिन श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में सहभागी बनने की अपील की।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854