Breaking News
पुलिस का बड़ा जुआ-भंडाफोड़, आंवला में आटा चक्की के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 13 जुआरी दबोचे, 2.54 लाख बरामद सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में तीसरे पायदान पर बरेली कॉलेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल पर सहायक श्रमायुक्त सख्त, प्राचार्य को 17 को किया तलब आउटसोर्सिंग कर्मचारी से कराई जा रही बंधुआ मजदूरी! दिन-रात स्कूल में रहने को मजबूर, उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन सावन के दूसरे सोमवार पर बरेली में हाई अलर्ट, एसएसपी ने आधी रात को परखी कांवड़ मार्ग की सुरक्षा यूपीआई मुफ्त रहेगा या लगेगा शुल्क? नए कानून के बाद जानिए आम लोगों और दुकानदारों पर क्या होगा असर
15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या: राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह के तहत किया गया ड्राइविंग स्कूलों का निरीक्षण व प्रवर्तन कार्यवाही

SHARE:

अयोध्या,29 जनवरी।सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव के निर्देशानुसार एक जनवरी से 31जनवरी तक आयोजित किये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत गुरूवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 29 वें दिन मोटर ड्राइविंग स्कूलों का निरीक्षण किया गया।


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डॉ आरपी सिंह ने बताया कि सडक सुरक्षा माह के तहत रूटीन में प्रवर्तन कार्यवाही व विविध कार्यक्रम संचालित हो रहे है। जो शासन मंशारूप आगे भी जारी रहेगा। इसी कडी में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गुलाब चन्द्र, यात्री / मालकर अधिकारी (प्रथम) राजेश कुमार, यात्री / मालकर अधिकारी (द्वितीय) रानी सेंगर और मोटर यान निरीक्षक राजीव कुमार के अगुवाई में सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु विकास खंडों में ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठियों के आयोजन किया जा रहा जिसके क्रम में 28 जनवरी को अमानिगंज विकास खंड, हैरिंग्टनगंज विकास खंड और मिल्कीपुर विकास खंड में आयोजन किया गया जिसमें लगभग 95 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए और गुरूवार को गसौधा, बीकापुर, तारून, रुदौली, सोहावल और मवई विकास खंड में लगभग 190 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गुलाब चन्द्र एवं यात्रीकर अधिकारियों द्वारा अपंजीकृत गाल वाहन, ओवरलोड, फर्जी / धुंधले / गलत नम्बर प्लेट व हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लगे वाहनों के विरूद्ध कुल 26 चालान तथा 3 वाहनों को निरूद्ध की कार्यवाही की गयी।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई