Breaking News
बेंगलुरु में सीएम योगी का निवेशकों को न्योता, बोले- सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड का मॉडल बना उत्तर प्रदेश बेंगलुरु में यूपी मॉडल की चर्चा, निवेशकों ने कहा- उत्तर प्रदेश बन रहा निवेश और रोजगार का नया केंद्र Lucknow News: लखनऊ मेट्रो विस्तार को मिली रफ्तार, ₹384 करोड़ में बनेंगे 5 नए स्टेशन और 4.6 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड: घटनास्थल पहुंची एसआईटी, घायलों से भी की पूछताछ,7 दिन में आएगी रिपोर्ट Lucknow News: लखनऊ में अंतिम बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था, इंदिरा नगर के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड के बाद पुराने रिकॉर्ड पर सवाल, 2016 में जारी ध्वस्तीकरण आदेश दो माह में ही हुआ था निरस्त
15 Best News Portal Development Company In India

आरएम आरके त्रिपाठी हुए रिटायर,लखनऊ क्षेत्र को दिलाया प्रदेश में प्रथम स्थान

SHARE:

 

लखनऊ,31जनवरी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी शनिवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लखनऊ क्षेत्र को उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व प्रदान करते हुए निगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आलमबाग राजेश सिंह, अवध डिपो के एआरएम सत्य नरायण चौधरी, बुकिंग कलर्क रूपेश कुमार, रामबालक, जितेन्द्र शर्मा, रामरूप, जितेन्द्र गौतम, जितेन्द्र रावत, विरेन्द्र कुरील, रामप्रकाश सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।


श्री त्रिपाठी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान लखनऊ क्षेत्र के समस्त डिपो, बस स्टेशनों एवं कार्यशालाओं में कार्यरत अधिकारियों, उपाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण निष्ठा, लगन एवं समर्पण के साथ कार्य किया। इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम रहा कि लखनऊ क्षेत्र ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों में प्रतिफलों के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय क्षेत्र के समस्त कर्मचारियों को देते हुए कहा कि यह सफलता उनके अथक परिश्रम, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं सराहनीय योगदान का प्रतिफल है। श्री त्रिपाठी ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी लखनऊ क्षेत्र उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को अग्रणी बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सभी कर्मचारियों को परिवार के सदस्य की तरह माना है। यदि उनके व्यवहार या वाणी से किसी को कोई ठेस पहुंची हो तो उन्होंने क्षमा याचना की।अंत में श्री त्रिपाठी ने लखनऊ क्षेत्र के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिले प्रेम, सम्मान और सहयोग के लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
कार्यक्रम में संजीव कान्त नोडल अधिकारी लखनऊ क्षेत्र, जयदीप वर्मा संयुक्त निदेशक नगरीय परिवहन निदेशालय, अशोक मेहरोत्रा एआरएम (वित्त), एसपी शुक्ला एआरएम (वित्त) निगम मुख्यालय, सुधा एआरएम (कार्मिक), एमपी सिंह सहायक प्रबन्धक (विधि), जगदीश प्रसाद एआरएम उपनगरीय-हैदरगढ़ डिपो, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव एआरएम रायबरेली डिपो, जमीला खातून एआरएम बाराबंकी, आरएस वर्मा एआरएम चारबाग डिपो, रामराज सहा० लेखाधिकारी, आशीष कुमार सहा० लेखाधिकारी, सतीश पाल सहायक संख्या अधिकारी, वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी व केन्द्र प्रभारी सरिता श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, सुनीता अवस्थी, ममता साहू, संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई