Breaking News
चौथा प्रहरी न्यूज: बिजनौर से शुरू हुई नई पहल,विस्थापित मछुआरा समुदाय तक पहुंचेगी कानूनी मदद और सरकारी योजनाओं का लाभ चौथा प्रहरी न्यूजः अयोध्या में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ शुरू, 8 जुलाई से बिना फिटनेस और परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई चौथा प्रहरी न्यूज: यूपी आम महोत्सव 2026: लखनऊ में 800 से ज्यादा आम की किस्में दिखेंगी, निर्यात में भी बना नया रिकॉर्ड चौथा प्रहरी न्यूज:लखनऊ संभाग  में 7 से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों पर विशेष अभियान, बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई चौथा प्रहरी न्यूज:सहारनपुर में ₹620 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- पहले दंगे होते थे, अब विकास हो रहा है चौथा प्रहरी न्यूज: कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली मंजूरी, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
15 Best News Portal Development Company In India

राजभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी में उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की शानदार उपलब्धि

SHARE:

 

लखनऊ, 9 फरवरी। राजभवन में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य सब्जी एवं पुष्प प्रदर्शनी में उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग करते हुए कुल 45 पुरस्कार अर्जित किए। इनमें 13 प्रथम पुरस्कार, 19 द्वितीय पुरस्कार तथा 13 तृतीय पुरस्कार शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 04 शील्ड भी प्रदान की गईं। उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल को किचन गार्डन (100-200 वर्ग मीटर) में प्रथम स्थान एवं गार्डन प्रदर्शनी (400-500 वर्ग मीटर व 600-800 वर्ग मीटर ) में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि से न केवल उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है, बल्कि स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता भी परिलक्षित होती है।मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया है।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई