Breaking News
यूपी न्यूज: नशामुक्त उत्तर प्रदेश के लिए योगी सरकार का बड़ा अभियान, 1352 प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हजारों छात्र UP NEWS: यूपी को मिला स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण बने प्रदेश पुलिस के नए पूर्णकालिक प्रमुख यूपी राजस्व विभाग में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी,शीर्ष तीन पदों पर महिला आईएएस अधिकारियों की तैनाती अयोध्या में महा स्वच्छता अभियान: 50 हजार लोगों ने संभाली झाड़ू, सरयू तट से मोहल्लों तक चला सफाई अभियान UP NEWS:परिवहन विभाग में 17 पीटीओ और 7 मोटरयान निरीक्षकों का तबादला,लखनऊ को मिले प्रदीप यादव 1 से 9 जून तक लखनऊ में होगी जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा, मुख्यमंत्री योगी ने जारी किया भव्य मंच का पोस्टर
15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या हाईवे पर दबंगई! ट्रक चालक को लात-जूते और बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

SHARE:

अयोध्या हाईवे पर दबंगई! ट्रक चालक को लात-जूते और बेल्ट से पीटा, वीडियो वायरल

अयोध्या। जनपद के हाईवे पर दबंगई का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लाल-नीली बत्ती लगी एक कार सवार कुछ लोग ट्रक चालक और उसके क्लीनर को बीच सड़क पर लात-जूते और बेल्ट से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं।
घटना अयोध्या के मुमताज नगर स्थित लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग ओवरब्रिज की बताई जा रही है, जो लखनऊ–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ता है। मामला कैंट थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाल-नीली बत्ती लगी एक XUV300 कार सवार युवकों ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवाया और किसी बात को लेकर चालक से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कार सवारों ने ट्रक चालक और क्लीनर को हाईवे पर ही बेल्ट और जूतों से पीटना शुरू कर दिया।
राहगीरों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस की कार्रवाई
ट्रक चालक और क्लीनर का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है, बताया जा रहा है कि कार लखनऊ नंबर की XUV300 है।
कैंट थाना में वाहन मालिक के नाम मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी है।
सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
सवालों के घेरे में दबंगई
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर लाल-नीली बत्ती लगाकर खुलेआम हाईवे पर कानून हाथ में लेने वालों को पुलिस का खौफ क्यों नहीं है? दिनदहाड़े राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई