Breaking News
यूपी न्यूज: यूपी में कौशल विकास की नई डिजिटल शुरुआत, ‘कौशल सेतु’ और ‘कौशल सारथी’ पोर्टल लॉन्च यूपी न्यूज: 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा-विधानसभा चुनाव, संवैधानिक बदलाव की तैयारी तेज: जेपीसी अध्यक्ष यूपी न्यूज: एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर यूपी में तेज हुई रायशुमारी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रखे सुझाव अयोध्या न्यूज: अवध विश्वविद्यालय के चार पर्यावरण विज्ञान छात्रों को बड़ी कंपनियों में मिली नौकरी Ayodhya news:बहादुरगंज में नए हाईकैपेसिटी पंप की शुरुआत, 300 परिवारों की पेयजल समस्या दूर करने की तैयारी यूपी न्यूज: यूपी में सड़क परियोजनाओं को नई रफ्तार, केंद्र-राज्य ने तय किया समयबद्ध पूरा करने का रोडमैप
15 Best News Portal Development Company In India

होली 2026: यूपी में सख्ती, ओवरलोडिंग-ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई, हर रूट पर अतिरिक्त बसें– दयाशंकर सिंह

SHARE:

लखनऊ। होली पर्व के मद्देनजर प्रदेश में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रदेशभर में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।
बैठक में अपर मुख्य सचिव परिवहन अर्चना अग्रवाल, परिवहन आयुक्त किंजल सिंह और परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लापरवाही पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर विशेष निगरानी
परिवहन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ओवरलोडिंग
ओवरस्पीडिंग
बिना हेलमेट / सीट बेल्ट वाहन संचालन
शराब पीकर ड्राइविंग
इन सभी पर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। ब्रेथ एनालाइजर से नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सभी अधिकारी फील्ड में तैनात रहेंगे और आमजन के फोन कॉल्स अवश्य उठाएंगे।

हर रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन

होली के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के फेरों में वृद्धि की जाएगी।

28 फरवरी से 09 मार्च तक विशेष प्रोत्साहन अवधि
दिल्ली से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अतिरिक्त बसें
लखनऊ व कानपुर में अतिरिक्त व्यवस्था
होली के बाद दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कानपुर से वापसी हेतु पर्याप्त बसें
सभी निगम बसें शत-प्रतिशत ऑनरोड रहेंगी
बिना ईटीएम कोई बस संचालित नहीं होगी
लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्य
यदि किसी बस को नियम उल्लंघन में रोका जाता है, तो यात्रियों के लिए तत्काल वैकल्पिक बस उपलब्ध कराई जाएगी।

अनफिट बसों पर पूरी तरह रोक
अनफिट बसों का संचालन किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं होगा।
वाहनों में गैस सिलेंडर या ज्वलनशील सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
बस स्टेशनों पर शुद्ध खान-पान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारियों से समन्वय किया जाएगा।
24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।
प्रदेशवासियों से अपील
परिवहन मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे होली का त्योहार हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाएं, लेकिन यातायात नियमों का पालन अवश्य करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें।

फाइल फोटो

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई