15 Best News Portal Development Company In India

बस में छूटा 5 लाख रुपये से भरा बैग लौटाने वाले चालक-परिचालक को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी बधाई

SHARE:

लखनऊ, 6 मार्च।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए बस में छूटे 5 लाख रुपये से भरे बैग को उसके मालिक को सुरक्षित वापस लौटा दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने संबंधित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा की है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं विभाग की सकारात्मक छवि को मजबूत करती हैं और यह परिवहन निगम के कर्मचारियों की ईमानदारी, जिम्मेदारी और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
आजमगढ़ डिपो की बस में छूटा था बैग
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ डिपो की बस संख्या UP78KT2112 आजमगढ़ से सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ जा रही थी। बस में चालक संदीप पांडेय (संविदा) और परिचालक रमेश चंद्र यादव (संविदा) तैनात थे।
यात्रा के दौरान जगदीशपुर से चार यात्री बस में सवार हुए और लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन पर उतर गए। उतरते समय उनका एक बैग बस में ही छूट गया।
जब चालक और परिचालक की नजर उस बैग पर पड़ी तो उन्होंने उसे सुरक्षित अपने पास रख लिया। बाद में जब यात्री बैग की तलाश में पहुंचे तो उन्हें उनका बैग सुरक्षित लौटा दिया गया।
बताया गया कि उस बैग में करीब 5 लाख रुपये नकद के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज और जरूरी सामान रखा हुआ था। बैग वापस मिलने पर यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए परिवहन निगम के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों की ईमानदारी की सराहना की
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस घटना की सराहना करते हुए कहा कि परिवहन विभाग के कर्मचारी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्य न केवल विभाग की प्रतिष्ठा को बढ़ाते हैं बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।
निगम अधिकारियों ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह के निर्देश पर संबंधित चालक और परिचालक को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक आजमगढ़ ने दोनों कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ईमानदारी से परिवहन निगम और आजमगढ़ डिपो का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य कर्मचारी भी इसी तरह ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई