Breaking News
यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड के बाद पुराने रिकॉर्ड पर सवाल, 2016 में जारी ध्वस्तीकरण आदेश दो माह में ही हुआ था निरस्त यूपी न्यूज:अलीगंज अग्निकांड पर सीएम योगी का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड Ayodhya news: अयोध्या में अवैध बस स्टैंडों पर कार्रवाई, 29 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का चालान यूपी न्यूज: अलीगंज अग्निकांड पर सख्त हुए सीएम योगी, घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता यूपी न्यूज:प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आधार- परिवहन आयुक्त यूपी न्यूज:जनता दर्शन में सख्त दिखे मुख्यमंत्री योगी,अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
15 Best News Portal Development Company In India

राजभवन में पत्रकारों का सम्मान… राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से संवाददाता समिति की शिष्टाचार भेंट, प्रगतिशील पत्रकारिता पर दिया बड़ा संदेश

SHARE:

राजभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलते पत्रकार

(विनय प्रकाश सिंह)
लखनऊ, 08 अप्रैल। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में संयोजक प्रभात त्रिपाठी के नेतृत्व में आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति की ओर से राज्यपाल को सम्मान स्वरूप तुलसी का पौधा और आभार पत्र भेंट किया गया।

राजभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलते पत्रकार
राज्यपाल से पत्रकारों का शिष्टाचार मुलाकात

भेंट के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पत्रकारों को समाज में सकारात्मक और प्रगतिशील विचारों के प्रचार-प्रसार की अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने की जिम्मेदारी भी निभाती है।
राज्यपाल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि मीडिया को उन व्यक्तित्वों को सामने लाना चाहिए, जो जमीनी स्तर से उठकर अपने कार्यों के दम पर उच्च सम्मान—जैसे पद्म विभूषण—तक पहुंचे हैं। ऐसे उदाहरण समाज में प्रेरणा का कार्य करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन में किए गए विभिन्न नवीन कार्यों और विकास गतिविधियों की जानकारी भी समिति के सदस्यों को दी। उन्होंने पत्रकारों को निरंतर नवाचार और रचनात्मकता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि समाज सेवा की भावना पत्रकारिता का मूल आधार होनी चाहिए।
बैठक के दौरान राज्यपाल ने संयोजक प्रभात त्रिपाठी को आगामी रविवार को पांच पत्रकारों के साथ पुनः राजभवन आने का आमंत्रण भी दिया, ताकि वे यहां चल रहे विकास कार्यों को करीब से देख सकें। इस आमंत्रण से समिति के सभी पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने इस अवसर पर समिति के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय राज्यपाल से कराया। राज्यपाल ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष शेखर पंडित, महासचिव ज्ञानेश पाठक, उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल, जितेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह (के.के), कोषाध्यक्ष विक्रम राव, संयुक्त सचिव दीपक अवस्थी, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र नाथ दुबे, अनिल तिवारी, सुजीत द्विवेदी, सुभाष मिश्रा, विवेक शुक्ला, बबीता ओबेरॉय, धनंजय सिंह, तकनीकी सलाहकार अजीत कुमार सिंह, उमाकांत बाजपेई और त्रिनाथ शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह पहला अवसर रहा जब उत्तर प्रदेश में इतने बड़े समूह में पत्रकारों ने राजभवन में राज्यपाल से औपचारिक प्रोटोकॉल के तहत भेंट कर संवाद किया।
अंत में संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए उनसे अनुरोध किया कि वे मई या जून माह में आयोजित होने वाले समिति के एक बड़े कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्रदान करें।

 

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई